2 ans - Traduire

"महाराणा संग्रामसिंह जी मेवाड़ (राणा सांगा) की 493वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन"
* शरीर पर 84 घावों के कारण महाराणा सांगा को "मानवों का खंडहर" भी कहा जाता है।
* इन महाराणा का कद मंझला, चेहरा मोटा, बड़ी आँखें, लम्बे हाथ व गेहुआँ रंग था। दिल के बड़े मजबूत व नेतृत्व करने में माहिर थे। युद्धों में लड़ने के शौकीन ऐसे कि जहां सिर्फ अपनी फौज भेजकर काम चलाया जा सकता हो, वहां भी खुद लड़ने जाया करते थे।
* महाराणा सांगा अंतिम शासक थे, जिनके ध्वज तले खानवा के युद्ध में समस्त राजपूताना एकजुट हुआ था।
* महाराणा सांगा के समय मेवाड़ दस करोड़ सालाना आमदनी वाला प्रदेश था।
* महाराणा सांगा द्वारा बाबर को हिंदुस्तान में आमंत्रित करने की घटना मात्र एक भ्रम है, जो स्वयं बाबर द्वारा फैलाया गया। जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित धारावाहिक "भारत एक खोज" द्वारा बिना किसी ठोस आधार पर इसे और फैलाया गया, वरना जिन महाराणा ने दिल्ली के बादशाह इब्राहिम लोदी को 2 बार परास्त कर भगाया हो वे भला बाबर से मदद की आस क्यों रखेंगे। वास्तव में इब्राहिम लोदी से अनबन के चलते पंजाब के गवर्नर दौलत खां लोदी ने बाबर को भारत में आमंत्रित किया था।
* खातोली के युद्ध में महाराणा सांगा का एक हाथ कट गया व एक पैर ने काम करना बंद कर दिया था।

image

image

image

image
2 ans - Traduire

विराट कोहली 35 साल की उम्र के बाद भी ये भारतीय टीम में नए लड़के आ रहे है उनसे अच्छी बैटिंग करेगें.. क्रिकेट के प्रति इतने समर्पित खिलाड़ी आज के दौर में बहुत कम होते ही. लगातार 11/12 सालों से लभभग एक ऐसा बॉडी वेट और एक जैसा बॉडी शेप और फिटनेस और नियमित टीम का हिस्सा बने रहना आसान नही होता है...

image
2 ans - Traduire

आज बुधवार दिनांक ३१ जनवरी २०२४ की श्री सुन्दरकाण्ड की पावन चौपाई 🙏🚩
शत्रु का दूत जानकर वानर उसे सुग्रीव के पास ले आए और फिर सुग्रीव ने उसे देखकर कहा कि हे वानरो सुनो,इस राक्षस दुष्ट को अंग-भंग करके भेज दो🙏🚩
सुग्रीव के ये वचन सुन कर सब वानर दौड़े,फिर उस दूत को बांध कर सेना में चारों ओर फिराया🙏🚩
जय हो प्रभु की वानर सेना

image
2 ans - Traduire

हवा महल / कश्मीर पैलेस (हजारीबाग - झारखंड)

यह महल राजा राम नारायण सिंह जी राठौड़ ने 112 वर्ष पूर्व बनवाया था। इसमें कश्मीरी कला का दर्शन किया जा सकता है। इसके साथ एक सुन्दर तालाब भी है जिसे रानी के लिए बनवाया गया था।

image
2 ans - Traduire

84 ज़ख्मों से सुसज्जित महाराणा सांगा, जिनको मानवों का खंडहर भी कहा जाता है। इतने ज़ख्मों के बावजूद भी खानवा के युद्ध के बाद बाबर से फिर लड़ना चाहते थे, पर विश्वासघात की भेंट चढ़ गए।
496वीं पुण्यतिथि पर महाराणा सांगा को शत शत नमन

image
2 ans - Traduire

अगर netflix पर दो दिन पहले Animal नहीं देखी होती तो मुझे इस बार का फिल्मफेयर अवार्ड भी बाइअस्ड ही लगता।
रणबीर कपूर को पहली बार संजय लीला भंसाली साहब के मोह के चलते ‘सवारियाँ’ में देखा था। तब मुझे लगा था कि एक और सिल्वर स्पून बॉय आया है जो क्यूट-क्यूट फेसेस बनाकर लड़कियों की ‘awww’ के सहारे हिट हो जायेगा।
सावरियाँ के बाद रणबीर ने वाकई में कुछ फिल्में ऐसी की भी जो टोटल मसाला और लफंगों वाली थीं। हालाँकि ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘वेक अप सिड’ मुझे अच्छी लगी थी। पर रणबीर की इमेज वही चॉकलेट बॉय वाली सेट हो गई थी। 2009 में रॉकेट सिंह नामक ऑफ बीट फिल्म आई भी थी तो तब देख न पाया था।
पर 2011 में मैंने रॉकस्टार देखी और ऐसी देखी कि सोते-जागते मन में सिर्फ रॉकस्टार के गाने चलने लगे। कपूर परिवार का है, सिल्वर स्पून है, चॉको बॉय है आदि जितने भी स्टेरिओटाइप मन में बने थे, सब धूमिल होने लगे। लेकिन उसके बाद बर्फ़ी में मुझे इतनी ज़्यादा ‘notebook’ दिखाई दी कि कभी उस फिल्म को तरीफ़ी निगाह से देख ही नहीं पाया। हालाँकि दोनों फिल्मों में काफी अंतर था।
इसके बाद लड़कियाँ तो लड़कियाँ, लड़के भी ये जवानी है दिवानी के Bunny के लिए पगलाने लगे। जहाँ देखो वहाँ सिर्फ और सिर्फ YJHD की बात होने लगी। लेकिन जब मैंने वो फिल्म देखी तो मुँह से बस यही निकला कि रणबीर ने अपना बेस्ट Rockstar में दे दिया। अब इससे बेहतर ये शायद ही कुछ कर पायेगा।
पर मेरी सोच में मोच तब आई जब 2015 में मैंने फर्स्ट डे लास्ट शो – तमाशा – देखी। Bunny की ओवर acting से कोसों दूर, वेद के मल्टिपल शेड्स ने ऐसा मन मोह लिया कि रॉकस्टार का जॉर्डन एक पायदान नीचे खिसक गया और acting का एक नया वेद मिल गया।
पर फिर से रणबीर की बेतुकी फिल्में आनी शुरु हो गईं। ए दिल है मुश्किल, जग्गा जासूस, संजु, शमशेरा, ब्रह्मास्त्र आदि में कपूर खानदान का चश्मों-चिराग झेले नहीं झिला। फिर मेरे मन में यही बात आई कि इम्तियाज़ अली और तमाशा का वो कैरिक्टर वेद, उन्हीं में कुछ खास बात थी; वही रणबीर की ज़िंदगी का बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट रोल था।
लेकिन Animal देखने के बाद एक बार फिर मुझे रण‘विजय’ सिंह वेद से दो हाथ ऊपर लगा। फिल्म एंटी-फेमनिस्ट थी या एंटी-अन्डरवियर वो बहस का मुद्दा है; comments में निपट लेंगे पर रणबीर की acting स्किल्स पर कोई बहस, कोई शक-ओ-शुबह मुझे नहीं लगता है कि होगी।
एक खास सीन का ज़िक्र करता हूँ – विजय को हार्ट डोनर नहीं मिल रहा है, उसका taste sense जा चुका है, शरीर सूअर की तरह फूलता जा रहा है और वो घर में पड़ा-पड़ा पैरनॉइड हो चुका है, सनकी हो चुका है। ऐसे में पहले नौकरानी का उसे साइन लैंग्वेज में खाना देना और उसका रिएक्शन, दूसरा रश्मिका मँदाना और रणबीर के बीच की बहस और उस बहस में के बीच में बेटे का आ जाना और रणबीर का सडनली 180 डिग्री emotions चेंज करना... ये सीन मुझे इतना कॉनविंसिंग लगा कि मानो ये फिल्म नहीं, सच में किसी के घर की नोकझोंक टेलकैस्ट हो रही है।
एक फिल्म के नकली किरदार के दर्द को असली कर देने की कला रणबीर कपूर को बहुत अच्छे तरीके से आती है। पर अफसोस ये है कि ऐसी कलेजा चीर acting वह सेंट्रल कैरेक्टर होने पर ही कर पाते हैं।
ऑल्मोस्ट 16 साल के करिअर में करीब 27-28 फिल्मों में से अबतक केवल तीन फिल्में ही ऐसी थीं जो रणबीर की acting के लिए बार-बार देखी जा सकती थीं।
1 रॉकेट सिंह
2 रॉकस्टार
और
3 तमाशा...
अब उसमें चौथी फिल्म जुड़ गई है –
Animal

image
2 ans - Traduire

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 (सभी विजेताओं सहित)
Australian Open 2024,साल का पहला ग्रैंड स्लेम

image