Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
लियो, विक्रम, कैथी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले साउथ के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज एक बिग बजट फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में साउथ के मेगास्टार रजनीकांत मुख्य किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म की शुटिंग अगले साल से शुरू होने की संभावना हैं। फिल्म का नाम थलाइवर 171 रखा गया हैं। यह रजनीकांत की 171वां फिल्म हैं तो इसका नाम शायद अस्थायी रुप से थलाइवर 171 रखा गया हैं। खबरों के मुताबिक रजनीकांत की इस फिल्म के लिए लोकेश कनगराज ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को भी अप्रोच किया था। शाहरुख को एक्सटेंडेड कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन शाहरुख ने इसे करने से मना कर दिया। रजनीकांत की फिल्म को करने से इनकार करने से अभी इसकी काफी चर्चा हो रही हैं। हालांकि इनकार करने की वजह रजनीकांत और लोकेश कनगराज नहीं हैं। खबरों के मुताबिक शाहरुख काफी सारे फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं तो अब वे कैमियो के वजाय अकेले फिल्म करना चाहते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान का कहना हैं कि वे रजनीकांत की बहुत इज्ज़त करते हैं, लेकिन एक्सटेंडेड कैमियो नहीं कर सकते। शाहरुख ने पोलाइटली कहा है कि बीतें दिनों में उन्होंने कोइ कैमियोज किये है और अब वे कैमियो करना नहीं चाहते। अब वे अकेले फिल्म करना चाहते हैं। शाहरुख का कहना हैं की अगर स्क्रिप्ट पर बात बनी तो कैमियो नहीं बल्कि लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करना चाहेंगे।
#shahrukhkhan #rajinikanth #bollywoodgossip