imageimage

image
21 ш - перевести

बॉलीवुड में भोजपुरी का तड़का लगाने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा रिएक्शन आया है जो उनके लिए बाकी सबसे अधिक मायने रखता है। दरअसल, यह रिएक्शन किसी और का नहीं, बल्कि उनकी मां नीलिमा सिंह का है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया कि उनकी इस कामयाबी पर मां कितनी खुश और भावुक हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा की मां उनका हालिया रिलीज गाना 'घिस घिस घिस' देख रही हैं और देखते ही देखते उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इसके बाद एक्ट्रेस की मां नीलिमा सिंह अक्षरा के पास जाती हैं, उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद देती हैं और प्यार से उनका माथा चूमती हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'मां का ये वाला प्राउड रिएक्शन, दुनिया के हर अवॉर्ड से बड़ा होता है।'

image
21 ш - перевести

सिंगर, रैपर और कंपोजर यो यो हनी सिंह 2010 के दशक में भारतीय पॉप म्‍यूजिक की दुनिया में सिरमौर बने हुए थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। शराब, नशा और ड्रग्‍स की लत ने उन्‍हें एक ऐसे अंधेरे कोने में धकेल दिया, जहां से निकलने और फिर से खुद को पहचान दिलाने में कई साल लग गए। दो साल पहले 2024 में अपनी नेटफ्ल‍िक्‍स डॉक्‍यूमेंट्री 'फेमस' में हनी सिंह ने उन 'भयानक दिनों' की दास्‍तान सुनाई थी। अब एक बार फिर उन्‍होंने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिंगर ने बताया है कि वह 'गंजे' को चुके हैं और 'विग' लगाते हैं।

जी हां, एक पॉडकास्‍ट में पहुंचे हनी सिंह ने बताया कि नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से अपनी लड़ाई के दौरान उनके सिर के सारे बाल झड़ गए। दिल्‍ली में पैदा हुए हृदेश सिंह उर्फ हनी सिंह 43 साल के हैं।

image
21 ш - перевести

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के गानों से लोगों के दिलों पर राज कर रहीं, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब वह अपने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए देशभर के दर्शकों से सीधे जुड़ने जा रही हैं। सिंगर ने अपने नए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' का ऐलान कर दिया है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जैस्मीन सैंडलस ने इस टूर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह सिर्फ बड़े स्टेज या बड़ी जगहों पर परफॉर्म करने का मौका नहीं है, बल्कि यह मेरे और मेरे फैंस के बीच एक खास रिश्ता बनाने जैसा है। मेरा म्यूजिक का सफर हमेशा बिना किसी दिखावे के रहा है और मैं अपने दिल की बात गानों के जरिए लोगों तक पहुंचाती रही हूं। फैंस ने हर दौर में मेरा साथ दिया है और यही वजह है कि मैं इस टूर को सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बनाना चाहती हूं।'

image
21 ш - перевести

RRR फेम राम चरण की फ‍िल्म 'पेद्दी' को एक और बड़ा झटका लगा है। हर बीतते दिन के साथ अब इस फिल्‍म का सिनेमा स्क्रीन तक पहुंचने का सफर लंबा होता जा रहा है। बुची बाबू सना के डायरेक्‍शन में बनी यह स्‍पोर्ट्स-एक्‍शन फिल्‍म पहले 27 मार्च को ही एक्टर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर इसे 30 अप्रैल के लिए पोस्‍टपोन कर दिया गया। लेकिन फिर दोबारा यह पोस्‍टपोन हुई और आख‍िरकार 4 जून 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक तरफ जहां फैंस के सब्र का इम्तिहान लंबा होता जा रहा है, वहीं अब इस फिल्‍म को जापान में झटका लगा है। ताजा जानकारी के लिए 'अनजाने कारणों' से फिल्‍म की जापान में रिलीज कैंसिल हो गई है।

जी हां, 'पेद्दी' की जापान में होने वाली ऑफ‍िशियल रिलीज रद्द कर दी गई है। यह घोषणा 'इंडो ईगा' (Indo Eiga) की तरफ से की गई, जो जापान में इस फ‍िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन देख रही कंपनी है। कंपनी ने एक औपचारिक बयान जारी करते हुए X पर पोस्‍ट किया है और फैंस से माफी मांगी है।

image
21 ш - перевести

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक घटना को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें महिला के कथित तौर पर पार्टनर के प्रपोजल को ठुकराया तो बदले में उसने केरोसिन से भरी बोतलों से उसके घर पर हमला कर दिया। अब इसी घटना पर रवीना टंडन का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उस शख्स के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, यह परेशान करने वाली घटना कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके की है। इस घटना को लेकर लोगों में ऑनलाइन काफी आक्रोश है जिसका एक भयावह सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रवीना टंडन भी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला के घर पर केरोसिन से भरी बोतलें फेंकते हुए दिखाया गया है और बताया गया है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि युवती ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया था और उससे सम्पर्क तोड़ दिया था। वीडियो देखकर रवीना टंडन ने परेशान होकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। एक्टर ने कहा, 'यह भयावह है। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ईश्वर करे कि वे फिर कभी सूरज की रोशनी न देख पाए।

image

image

image

image