Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा अभियान 'आयुष्मान भव' का शुभारंभ 'स्वस्थ भारत-समर्थ भारत' के संकल्प की सिद्धि की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम है।
यह अभियान देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को अधिकतम कवरेज प्रदान करने के साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी असमानता के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।
'स्वस्थ ग्राम पंचायत' और 'स्वस्थ शहरी वार्ड' बनाने के दृष्टिकोण के साथ जुड़ा यह अभियान सभी पात्र जन को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के साथ ही आमजन की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और गैर-संचारी रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा।