3 лет - перевести

बंगाली मार्केट मस्जिद पर चला बुलडोजर, मिनटों में मलबे में बदला अवैध निर्माण
#delhi | #bangalimarket | #mosque | #bulldozer

image
3 лет - перевести

जमाई की ठेकेदारी जमाने प्यून के साथ मिलकर इस लेडी IAS ने स्मार्ट तरीके से उड़ा डाले 105 करोड़, अब दिल बैठा जा रहा है
गुवाहाटी(Guwahati). असम में कथित तौर पर सरकारी खजाने से 105 करोड़ रुपए की हेराफेरी की आरोपी निलंबित IAS सेवाली देवी शर्मा(suspended IAS officer Sewali Devi Sharma) की गिरफ्तारी के प्रबल योग बन रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री के स्पेशल विजिलेंस सेल पूछताछ कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, निलंबित IAS पर अपने ठेकेदार दामाद अजीत पाल सिंह के साथ बिना कोई वर्क ऑर्डर दिखाए 105 करोड़ रुपये का गबन करने का इल्जाम है।

निलंबित IAS सेवाली देवी ने गबन करने फेक इंस्टीट्यूट खोला था

आरोप है कि सेवाली देवी ने कथित तौर पर सरकारी खजाने से पैसे निकालने के लिए एक फेक इंस्टीट्यूशन खोला और कथित तौर पर 13 करोड़ रुपये के बजट से एक स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया, जो बेसिक रिक्वायरमेंट को पूरा करने में भी विफल रही। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो असम के एजूकेशन मिनिस्टर रानोज पेगू कहते हैं कि, "यह एक ऐसा मामला है जिसकी वर्तमान में सीएम सतर्कता सेल द्वारा जांच की जा रही है और टीम वर्तमान में तथ्यात्मक सबूतों का पता लगाने के लिए आगे बढ़ रही है।"

सेवाली देवी शर्मा ने ऐसे किया घोटाला

स्टेट काउंसिल आफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के एग्जिक्यूटिव और डायरेक्टर के रूप में 2017- 2020 के अपने कार्यकाल के दौरान सेवली देवी ने असम सरकार की सहमति के बिना पांच बैंक अकाउंट खुलवाए थे। जांच अधिकारी अब कई एडिशनल एजुकेशन आफिसर्स और कर्मियों से भी पूछताछ कर रहे हैं, जिनमें चार अधिकारियों का भी निलंबित किया गया है। इनमें एनएल सोनोवाल, जयचंद्र लश्कर, रामिजुद्दीन अहमद और फोर्थ क्लास एम्पलाय रुबुल अली कथित रूप से 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में शामिल हैं।

चीफ मिनिस्टर स्पेशल विजिलेंस सेल इस घोटाले को बहुत गंभीरता से ले रहा है और सच्चाई का पता लगाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसे में गबन में शामिल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के बचने के आसार नहीं है।

#sewalidevi | #assam | #guwahati

image
3 лет - перевести

पिता लालू यादव के चलते बढ़ती जा रही बेटे तेजस्वी की परेशानी, ED के अधिकारी पूछ रहे मुश्किल सवाल
नई दिल्ली। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर रेल मंत्री रहने के दौरान जमीन लेकर नौकरी देने (Land For Jobs Case) का मामला चल रहा है। इस मामले में उनके सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को वह ईडी (Enforcement Directorate) के सामने पेश हुए। ईडी के अधिकारी उनसे मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं।

आरोप है कि नौकरी देने के बदले जो जमीनें ली गईं उनमें से बहुत सी तेजस्वी यादव के नाम हैं। उस वक्त तेजस्वी नाबालिग थे। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। ईडी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

पिछले महीने CBI ने की थी पूछताछ
तेजस्वी को ईडी ने नोटिस भेजकर 11 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। इसपर तेजस्वी ने कहा था कि वह डरने वाले नहीं हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे तेजस्वी दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। पिछले महीने इसी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी।

25 मार्च को ईडी ने की थी मीसा भारती से पूछताछ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने सीबीआई की FIR के आधार पर PMLA (Prevention of Money Laundering Act) की आपराधिक धाराओं के तहत अलग केस दर्ज किया गया है। इसी केस के संबंध में मंगलवार को तेजस्वी का बयान दर्ज कराया गया। 25 मार्च को तेजस्वी यादव इस मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और उनकी सांसद बहन मीसा भारती से ईडी ने पूछताछ की थी।

image
3 лет - перевести

लव मैरिज करने के बाद पत्नी को मुंबई से लाया उत्तराखंड, फिर दे दी दर्दनाक मौत, जानें वारदात की झकझोरने वाली कहानी
रिलेशनशिप डेस्क.27 जनवरी को उत्तराखंड के टकनपुर के गांव बिचई में रेलवे पटरी पर एक महिला की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस उसी शिनाख्त में जुट गई और अब जाकर महिला की हत्या का पूरा सच सामने आया है। हत्या किसने और क्यों कि ये जानकर अंदर से हिल जाएंगे। मुंबई में रहने वाला एक शख्स उत्तराखंड में आकर पत्नी को मौत के घाट उतारेगा कोई सोच भी नहीं सकता है। चलिए वारदात की पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।

लव मैरेज के बाद पत्नी के चरित्र पर हुआ शक

रिजवान नाम के शख्स ने यूपी बरेली जिले की भोजीपुरा की रहने वाली मुस्कान से साल 2020 में लव मैरिज की थी। उसके घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए रिजवान मुस्कान को लेकर यूपी से निकल गया। कभी वो बिहार तो कभी पंजाब तो कभी मुंबई में किराए के कमरे में उसके साथ रहा। मुंबई में रहने के दौरान रिजवान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। उसे लगा कि मुस्कान का अवैध संबंध किसी दूसरे पुरुष के साथ है। इसके बाद वो अंदर से गुस्से से भर गया और अपनी पत्नी को मारने की योजना बना डाला।

उत्तराखंड में पत्नी को लाकर मारने की प्लानिंग की

पुलिस की गिरफ्त में आए रिजवान ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पहले वो अपनी पत्नी को हाजी अली दरगाह ले जाकर मुस्कान को समुद्र में धक्का देने की योजना बनाई थी। लेकिन वहां काफी लोग होने की वजह से उसे मार नहीं पाया। वो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के जौलजीबी में वेल्डिंग का काम करता था। इसलिए उसे उस एरिया के बारे में तमाम जानकारी हो गई थी। इसके बाद रिजवान ने मुस्कान को उत्तराखंड में लाकर मारने की योजना बनाई।

सूनसान जगह पर गला दबाकर कर दी हत्या

मुस्कान को घुमाने के बहाने 26 जनवरी को टनकपुर लाया। रात में होटल में रुकने के बाद 27 जनवरी को रेलवे स्टेशन के पास चाय पी। इसके बाद पत्नी को लेकर वो पटरी पर पैदल चलाते हुए बिचई लाया और कलमठ में ले जाकर उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को वहीं छोड़कर गायब हो गया।

ऐसे खुला राज

28 जनवरी को किसी ने शव को वहां देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त के लिए कई टीम गठित हुई। कोई सुराग मिल नहीं रहा था। 4 अप्रैल को बरेली जिले की भोजीपुरा पुलिस के पास एक विवाहिता के गायब होने की सूचना दर्ज कराई गई। जिसके बाद जब तफ्तीश की गई तो चंपावत में मामला पहुंचा। पता चला कि शव मुस्कान का ही था। इसके बाद मृतिका के परिजन से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस रिजवान तक पहुंच गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लव मैरेज का इतना खतरनाक अंजाम वाकई हिलाकर रख देने वाला है।

image
3 лет - перевести

आँख के बदले आँख मांग रहा ये युवक: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारा डंडा, फूट गई ऑंख
वैशाली। बिहार के वैशाली में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक की आँख फोड़ दी। युवक की आँख से जब खून निकलने लगा तो पुलिस वाले वहां से भाग खड़े हुए गए। युवक अपने भाई के साथ बहन के ससुराल बहुआरा गांव जा रहा था। उसी दौरान डायल 112 की गाड़ी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। युवक का आरोप है कि गाड़ी रोकने के बावजूद पुलिस ने उस पर डंडा चलाया जो उसकी आँख में आकर लगा। आँख से खून बहने लगा।

मीडिया से बातचीत में पीड़ित युवक का फूटा गुस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित युवक सूरज कुमार (26) का कहना है कि उसे आँख के बदले आँख चाहिए। ऐसे पुलिस वालों को नौकरी से हटा देना चाहिए। जिसके चलते मेरी आँख फूट गई। पुलिस ने बिना कुछ पूछे और बिना किसी गलती के डंडा मार दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि बिहार की पुलिस इतनी नॉनसेंस है, यह मुझे नहीं पता था। फिलहाल, मामला बढ़ता देख वैशाली के एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

क्या है मामला?

पीड़ित सूरज कुमार (26) के पिता मजदूरी का काम करते हैं। वह भी गुवाहाटी में रहकर मजदूरी का काम करता था। छुट्टी लेकर घर आया था। वह सोमवार की दोपहर एक बाइक से बहुआरा गांव जा रहा था। बाइक उसका छोटा भाई धीरज कुमार (23) ड्राइव कर रहा था। बिदूपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक के पास डायल 112 की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहां मौजूद एक पुलिस वाले ने बाइक सड़क के किनारे खड़ा करने की बात कही। धीरज बाइक को सड़क के किनारे की तरफ ले जाने लगा। तभी एक पुलिसकर्मी ने डंडे से मारा, जो सीधे धीरज के साथ बाइक पर सवार सूरज की आँख में लगा। उसकी आँख से खून बहने लगा। यह देखकर आसपास हड़कम्प मच गया। यह देख मौके से डायल 112 की गाड़ी रफूचक्कर हो गई। घायल युवक को हाजीपुर के सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल, परिजन युवक को घर ले आए हैं। युवक की मॉं का रो रोकर बुरा हाल है। बिदुपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

image
3 лет - перевести

लखनऊ मेयर के लिए पूर्व सीएम मुलायम की बहू अपर्णा यादव समेत है कई मुख्य दावेदार,

image
3 лет - перевести

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन जाने के बाद ममता बनर्जी को एक और झटका: इस पूर्व मुख्यमंत्री ने भी छोड़ा साथ, दिया राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा

TMC news: तेजी से पूर्वोत्तर में संगठन का विस्तार कर रहीं ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के साथ ही राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने टीएमसी के राष्ट्रीय दल का दर्जा छीन लिया था। लोकसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह बड़ी रणनीतिक विफलता मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो फलेरियो को काफी दिनों से टीएमसी की गतिविधियों में शामिल नहीं किया जा रहा था।

विधानसभा चुनाव लड़ने से किया था इनकार

टीएमसी सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीते गोवा विधानसभा चुनाव में फलेरियो विधानसभा चुनाव लड़ाना चाह रही थीं। वह चाहती थीं कि फलेरिया, गोवा फारवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई के खिलाफ चुनाव लड़ें। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज हो गया। गोवा में प्रवेश करने के पहले टीएमसी ने अपने सांसद अर्पिता घोष को राज्यसभा से इस्तीफा देने को कहा। अर्पिता का कार्यकाल 2026 तक था। इसकी जगह पर फलेरियो को 2021 में राज्यसभा भेजा गया था।

2021 में टीएमसी ने गोवा में विस्तार की रणनीति बनाई थी

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस अपने राज्य के आसपास के छोटे राज्यों में विस्तार की रणनीति पर कई सालों से काम कर रही थी। तृणमूल कांग्रेस ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के बाद गोवा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया। इसी कड़ी में फलेरिया जैसे दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। लेकिन गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी को कोई सफलता नहीं मिली। वह एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, उसे 5.2 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ। यही नहीं, त्रिपुरा में हाल ही में हुए चुनावों में तृणमूल कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन उसने मेघालय में थोड़ी उम्मीद दिखी है। यहां पांच सीटों पर टीएमसी को जीत मिली है। यह बात दीगर है कि कई राज्यों में चुनाव मैदान में उतरने वाली टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा है।

काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है फलेरियो का...

लुईजिन्हो फलेरियो ने 1980 के दशक में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। वह कांग्रेस के राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों

image
3 лет - перевести

'हिंदू बेटियां कटार चलाने का करें अभ्यास', लव जिहाद को लेकर बोले तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य
#rambhadracharya | #lovejihaad | #agra | #uttarpradesh | #upnews

image
3 лет - перевести

189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा, कई MLA के टिकट कटे
#karnatakaelections2023 #bjplist

image
3 лет - перевести

झामू जात्रा में 10 मीटर अंगारों पर दौड़े BJP लीडर संबित पात्रा, 10000 वोटों से हारे थे 2019 का लोकसभा चुनाव
#bjpleadersambitpatra #jhamujatra

image