Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
108 साल उम्र में तमिलनाडु की महीला ने टेस्ट में टॉप किया है। लोग यह खबर सुन हैरान हो रहे हैं। आइए जानते हैं 108 साल की कमलकन्नी के बारे में।
अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर टेस्ट होते रहते हैं। टेस्ट सुनकर हमारी आंखों के आगे बच्चों की स्मृति आती है, लेकिन केरल के एक टेस्ट में 108 साल की बुजुर्ग महीला ने हिस्सा लिया। यही कारण है कि देखते ही देखते चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है। हर कोई उनसे प्रेरणा ले रहा है। आइए जानते हैं 108 साल की कमलकन्नी के बारे में विस्तार से।
कौन हैं कमलकन्नी
दरअसल हाल ही में केरल सरकार द्वारा एक साक्षरता प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस टेस्ट में टॉप करने वाला और कोई नहीं बल्कि 108 साल की कमलकन्नी हैं। 1915 में जन्मी कमलकन्नी तमिलनाडु के थेनी की रहने वाली हैं। परिवार के हालातों को देखते हुए उन्हें स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ा था। परंतु उन्होंने साक्षरता कार्यक्रम में पहली स्थान लाकर बता दिया है कि जहां चाह होती है, वहां राह जरूर होती है।
100 में से 97 अंक किए प्राप्त
108 साल की बुजुर्ग ने 100 अंकों के टेस्ट में 97 अंक प्राप्त किए हैं जो अपने आप में बड़ी बात है। हर कोई उनसे इस मुकाम को हासिल करने की प्रेरणा ले रहा है।
खुद की मेहनत
जरूरी नहीं है कि हर किसी को स्कूल जाने का मौका मिले। कमलकन्नी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसे में उन्होंने खुद लिखना और पढ़ना सीखा। खुद पढ़ाई कर उन्होंने अलग-अलग विषयों पर पकड़ बनाई। उन्हे तमिल के साथ-साथ मलयालम भाषा भी आती है। पूरा परिवार इस बात से बहुत खुश है कि कमलकन्नी ने उम्रदराज होने के बावजूद भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
और भी हैं ऐसे कई उदाहरण
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बुजुर्ग महिला ने पढ़ाई की वजह की से इंटरनेट पर धूम मचाई हो। इससे पहले भी देश-विदेश की कई महिलाएं अपनी पढ़ाई की वजह से वायरल हो चुकी हैं। यह भी महिलाएं पढ़ाई के महत्व को बताती हैं।