إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
सबसे प्रिय पुत्र वह नहीं होता जो पिता से प्रेम करता है।
वह होता है जो पिता के न रहने पर अपने कंधे सब कुछ संभाल सकता है।
यह हर सम्बंध में है।
स्नेह का महत्व है। लेकिन कर्तव्यों का निर्वहन मात्र योग्यता नहीं है। तपती धूप में चलना है।
मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम जिस समय वन जा रहे थे। वह प्रसन्न थे। उनके साथ जिन्होंने ने भी आग्रह किया चलने को उसको समझाये फिर तैयार हो गये।
अब कल्पना कीजिये कि वनगमन के समय ही भरत जी होते। वन जाना अनिवार्य होता।
क्या भरत जी के आग्रह पर भगवान इस बात को तैयार हो जाते ?
कदापी नही।
चित्रकूट कि उस सभा में चलिये जिसमें वशिष्ठ, राजा जनक भी है। वह सभी आग्रह को ठुकरा देते है। इसका भी की भरत जी उनके साथ चलते।
वह खड़ाऊ, लक्ष्मण जी को भी दे सकते थे, और रोक देते।
लेकिन वह खड़ाऊ, भरत जी को देते है। वह कोई सामान्य खड़ाऊ नहीं है। वह कर्त्तव्यों का शपथपत्र है, जिसे योग्य लोगों को ही दिया जा सकता है।
अयोध्या कोई छोटा राज्य नहीं है। शिक्षा , धर्म का केंद्र है। उनकी तीन माताओं समेत सारे सगे सम्बन्धी राजमहल में रहते है।
ईक्वांक्ष कोई साधारण कुल नहीं है। मनु, दिलीप, हरिश्चन्द्र, भगीरथ, अंशुमान जैसे प्रतापी, जीवन मूल्यों वाले ज्ञानियों, तपस्वी राजाओं का कुल है।
योग्यता ,कर्तव्यनिष्ठ, धैर्यवान, वीर, धर्मनिष्ठ, नीतिवान ! यह सब गुण भरत जी के पास था। इन सबके साथ वह राम अनुरागी थे।
"पृथ्वी अपनी गति बदल सकती है,
सूर्य अपनी दिशा बदल सकते है,
इंद्र कर्तव्यहीन हो सकते है। लेकिन भरत के मन में कपट नहीं आ सकता। " यह भगवान राम ने भरत जी के लिये लक्ष्मण से कहा था।
जितना भरत जी का भगवान राम के प्रति प्रेम है। उतना भगवान राम का भरत जी पर विश्वास है।
त्याग का महत्व है। लेकिन वह इतनी बड़ी बात नहीं है। त्यागी बहुत हुये है। निष्कपट होना महानता है।
भरत जी के अंदर महान शासक के गुण है। एक तपस्वी जैसा जीवन है। एक निश्छल प्रेम है।
इन सभी के साथ उनका हृदय , गंगा जी भाँति पवित्र है।
14 वर्ष बाद जब भगवान अयोध्या आये तो भरत जी ने एक वैभवशाली, खुशहाल, सुरक्षित अयोध्या उनको सौंपी।
भरत जी का यह गुण, मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम को पता था।
अपनी छोटी सी समझ से कह सकता हूँ। वनगमन के समय भरत जी होते और इस पर अड़ जाते कि हम भी वन चलेंगें।
भगवान राम, अवश्य इस पर पुनर्विचार करते कि वन जाना चाहिये या नहीं ! राज्य और परिवार को असुरक्षित नहीं छोड़ा जा सकता है।
हनुमानजी जी लंका से लौटते है। माता सीता का समाचार देते है। गोस्वामी जी इसको इस तरह से भगवान द्वारा कृतज्ञता व्यक्त करवाते है।
मुझे तुम भरत के समान प्रिय हो।
इसके पीछे भरत जी का सम्पूर्ण व्यक्तित्व है।
भरत जी, कर्तव्यनिष्ठ सन्यासी है। जो विलक्षण है।।