Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
पिछले लगभग 24-48 घण्टे में उत्तरप्रदेश में केवल अतीक अहमद और उसके भाई की ही हत्या नहीं हुई है बल्कि बांदा मे एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर डाली, आजमगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या और अब जालौन में बीए की 20 वर्षीय छात्रा रोशनी परीक्षा देकर लौट रही थी तो दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी है।
लोगों को लग रहा कि यूपी में न्याय हो रहा जबकि इन घटनाओं को देखकर लगता है कि अपराधीयों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। इतनी बेख़ौफ़, निर्मम हत्याओं को देखकर लगता नहीं कि योगी सरकार ने अराजकता पर कोई नियंत्रण लगाया हो। बहरहाल! आप अपनी-अपनी खुशी के ठिकाने ढूंढते रहें। झूठी स्व: संतुष्टि हेतु हर मुद्दे पर कुछ न कुछ जरूर निकल आएगा। अन्यथा कुतर्क तो हजार बाक़ी हैं ही?