image
Tucan Kin Changé sa couverture de profil
4 ans

image
Tucan Kin Changé sa photo de profil
4 ans

image
Tucan Kin Changé sa photo de profil
4 ans

image

image
4 ans - Traduire

Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं
#sachintendulkar #hbdsachintendulkar #happybirthdaysachintendulkar

image

image
4 ans - Traduire

Varun Dhawan
वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
#varundhawan #hbdvarundhawan #happybirthdayvarundhawan

image
4 ans - Traduire

अतीक अहमद के दफ्तर पहुंची पुलिस को मिला खून से सना दुपट्टा और चाकू, जगह-जगह पड़ी थीं छीटें
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में खून के धब्बे और चाकू बरामद किया गया। पुलिस की टीम उस दौरान हैरान रह गई जब वह चकिया स्थित अतीक अहमद के दफ्तर पहुंची। वहां जगह-जगह खून के धब्बे और चाकू मिला। मौके से पुलिस ने चाकू को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि खून किसका है। वहीं सीढ़ियों और कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए हैं।

सीढ़ियों से लेकर छत तक थे खून के छीटें

आपको बता दें कि अतीक और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी के दौरान तीन शूटर्स ने मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि उनके अपराधों को लेकर पुलिस अभी भी पड़ताल में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जब प्रयागराज की पुलिस टीम सोमवार को अतीक के दफ्तर पहुंची तो सीढ़ियों से लेकर छत तक खून के छीटें देखने को मिले। वहां पर खून से सना हुआ चाकू भी था। इसी के साथ दुपट्टा भी खून से सना हुआ था। पुलिस यह सब देखकर हैरान रह गई।

पीडीए के एक्शन के बाद वीरान पड़ा हुआ है दफ्तर

ज्ञात हो कि अतीक के चकिया स्थित दफ्तर पर 2017 में पीडीए की ओर से बुलडोजर चलाया गया था। इसके बाद से दफ्तर वीरान पड़ा हुआ है। हालांकि बीते दिनों जब इस दफ्तर में पुलिस टीम ने छापेमारी की थी तो वहां से 72 लाख कैश, 10 असलहे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद की गई थी। वहां से पुलिस को कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। इसी कड़ी में जब पुलिस टीम सोमवार को फिर से वहां पर पहुंची तो पुलिस को खून के छीटें और चाकू बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस इन तमाम चीजों को लेकर पड़ताल में लगी हुई है और मीडिया को जबाव देने से बचती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

image

image