Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
तनुजा, शोभना समर्थ और काजोल।
एक तस्वीर में तीन पीढ़ियां!
अभिनेत्री काजोल को हम सब उनकी एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों के लिए जानते हैं। उनकी मां तनुजा भी अपने ज़माने की जानी-मानी हीरोइन थी, आज की पीढ़ी भी उनको पहचानती है। लेकिन क्या आप काजोल की नानी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वेट्रन एक्ट्रेस शोभना समर्थ के बारे में जानते हैं?
‘भरत मिलाप’, ‘राम राज्य’ जैसी फिल्मों में सीता के रोल के लिए वह इतनी मशहूर थीं कि कैलेंडर पर माता सीता के रुप में उनकी फोटो छपती थी। पर्दे पर जब वह आतीं तो लोग श्रद्धा से फूल बरसाने लगते थे। उस दौर में शोभना में ही दमखम था कि अपनी बेटियों नूतन और तनुजा को लॉन्च करने के लिए वह खुद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बन गईं थीं।
1935 में मराठी फिल्म ‘निगाहे नफरत’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शोभना समर्थ बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं, जिस दौर में फिल्म बनाना आसान नहीं था, बड़े-बड़े लोग भी फिल्म बनाने से पहले दस बार सोचते थे; उस दौर में शोभना ने अपनी बेटियों को लॉन्च करने के लिए खुद फिल्म बनाई। 1950 में ‘हमारी बेटी’ से नूतन को तो 1960 में ‘छबीली’ से बेटी तनुजा को लॉन्च किया। दोनों बेटियां भी मां की तरह ही आगे चलकर बड़ी स्टार बनीं। तनुजा की बेटी काजोल तीसरी पीढ़ी है जो एक्टिंग की विरासत को आगे ले जा रही हैं