Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
हरियाणा का मोस्टवांटेड और करोड़पति गैंगस्टर राव इंद्रजीत आखिरकार दुबई में कानून के शिकंजे में आ गया। दुबई पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर भारतीय एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है। अब हरियाणा STF उसकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी कर उसे जल्द भारत लाने की तैयारी में जुटी है। यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
#haryana #raoinderjit #arrested #mostwantedgangster #dubai
उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कैटरिंग क्षेत्र के व्यवसायियों की समस्याओं को उनके सामने रखा। एडीएम ने कहा कि शादी का कार्ड दिखाने पर सिलिंडर मिल सकेगा।
#amarujala
सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) फिर टूटी हैं और एक दिन की धुआंधार तेजी के बाद गुरुवार को खुलने के साथ ही ये तेजी से फिसल गई हैं. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई चांदी की कीमत एक झटके में 4700 रुपये से ज्यादा कम हो गई. इस गिरावट के बाद अपने हाई से 1 Kg Silver Price 2.04 लाख रुपये तक कम हो गया है. सोना भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए टूटा है और 11 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है.
#goldprice | #silverprice | #aajtaksocial |#atcard
( Gold Price, Silver Price, Gold Rates, Silver Rates )
कमल की डंडी से सांस लेकर 5 घंटे तालाब में छिपा आरोपी | Bhopal News
भोपाल | महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया और कमल की खोखली डंडी से सांस लेते हुए करीब 5 घंटे तक पानी में छिपा रहा। सिहोरा स्टेशन के पास आरपीएफ ने लंबी मशक्कत और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर देशभर में करीब 2 दर्जन मामले दर्ज हैं।
#firstindianews #bhopal #crimenews #rpf #arrest #breakingnews #mpnews #police #viralnews #trendingnews #indianews #latestnews #crimealert #sihora #railwaypolice #shockingnews #newsupdate #criminal #investigation #madhyapradesh #publicsafety