Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
Vé máy bay đi Côn Đảo động từ 1.400.000 VND – 2.000.000 VND
Giá vé máy bay đi Côn Đảo cập nhật ở trên là vé một chiều, đã bao gồm thuế và phụ phí. Giá vé và lịch bay có thể thay đổi tùy vào thời điểm, giai đoạn bay mà bạn đặt vé. Quý khách khởi hành từ Hà Nội, Đà Nẵng có thể đặt vé máy bay đi Tp. Hồ Chí Minh, sau đó nối chuyến đến Côn Đảo. Bạn có thể liên hệ hotline: 1900 4798 để cập nhật thay đổi về chặng bay và đặt vé nhanh nhất.
https://www.vietnambooking.com..../ve-may-bay-gia-re/d
Vé máy bay giá rẻ đi Vinh dao động khoảng từ 710.000Đ đến 1.800.000Đ/người.
Giá vé trên cho vé một chiều hạng phổ thông và đã bao gồm thuế và phí liên quan. Giá vé có thể thay đổi tùy vào thời điểm đặt vé, hãng hàng không và hạng ghế. Đường bay Vinh – Đà Lạt cũng được vận hành với tần suất 4 chuyến khứ hồi/tuần. Liên hệ ngay hotline: 1900 4798 để được tư vấn hướng dẫn về giá vé máy bay đi Vinh.
https://www.vietnambooking.com..../ve-may-bay-gia-re/d
ट्रैफिक में हॉर्न बजाने से क्या होता है? ऑटोवाले ने ऐसे ऑप्शन दिए कि फोटो वायरल हो गई
KBC style questions viral: यह तस्वीर एक Reddit यूजर ने शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप सड़क पर चलते हुए खूब हॉर्न बजाते हैं, तो यकीनन आप इस सवाल का जवाब आसानी से दे सकते हैं। क्या पता आप समझ जाएं कि हर जगह और बार-बार हॉर्न बजाना अच्छी आदत नहीं।
कुछ लोग अपने वाहन का हॉर्न ऐसे बजाते हैं... मानो हॉर्न बजाने के साथ ट्रैफिक सिग्नल की लाल बत्ती, हरी हो जाएगी या सड़क पर लगा जाम मिनटों में क्लियर हो जाएगा। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस ऑटो की तस्वीर वायरल हो गई है। दरअसल, कुछ लोग बेवजह सड़क पर पीं पीं पों पों... करके दूसरों को काफी इरिटेटिंग करते हैं! दसियों बार हॉर्न बजाने से कुछ होता भी नहीं, लेकिन फिर भी लोग जमकर हॉर्न बजाते हैं। शायद ऐसे ही लोगों पर तंज कसने के लिए इस ऑटोवाले अपना दिमाग दौड़ाया और रिक्शा के पीछे ऐसा पोस्टर लगाया कि देखने वाले भी उसकी तारीफ कर रहे हैं!
Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन' को झटका, कोर्ट ने मणि रत्नम और विक्रम को थमाया नोटिस
डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन: 1' लगातार चर्चाओं में है। इस फिल्म से जहां ऐश्वर्या राय बच्चन पर्दे पर वापसी कर रही हैं, फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम भी हैं। बीते दिनों ही फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया। एक तरफ जहां यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज की तैयारी कर रही है, वहीं उससे पहले ही यह फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। कोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम और एक्टर विक्रम को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने फिल्म चोल वंश की कहानी को गलत तरीके से दिखाया है। यह फिल्म हिंदुस्तान पर 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश पर आधारित है।
‘पोन्नियिन सेल्वन’ (Ponniyin Selvan) पैन इंडिया रिलीज होगी। इसे देशभर में पांच भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट की तरफ से मेकर्स और एक्टर को यह नोटिस सेल्वम नाम के एक वकील की अर्जी पर जारी किया गया है। वकील सेल्वम ने अदालत में याचिक दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि चोल राजवंश के आदित्य करिकलन कभी अपने माथे पर तिलक नहीं लगाते थे। लेकिन फिल्म में राजा आदित्य का किरदार निभा रहे चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) के माथे पर तिलक है, जो फिल्म के पोस्टर में साफ-साफ दिख रहा है। वकील साहब को शक है कि मेकर्स राजवंश (Chola Dynasty) के बारे में फिल्म में कुछ ऐसा दिखा सकते हैं, जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि रिलीज से पहले फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की जाए और यह तय किया जाए कि फिल्म में फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है।
'पोन्नियिन सेल्वन: 1' में चियान विक्रम और Aishwarya Rai Bachchan के अलावा सरत कुमार, प्रभु, शोभिता धूलिपाल, कार्ति, तृषा, प्रकाश राज जैसे दिग्गज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।
Crocodile Osama: युगांडा में ओसामा ने फैला रखा था आतंक, एक ही गांव के 80 लोगों को खा गया था जिंदा
कंपाला: युगांडा के एक गांव में ओसामा ने आतंक फैला रखा था। लेकिन ये आतंकी ओसामा नहीं बल्कि एक मगरमच्छ था। ये मगरमच्छ गांव में 80 हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। लुगांगा गांव में इस मगरमच्छ ने आतंक फैला रखा था। लोगों का कहना है कि 1991 से 2005 के बीच तक इस मगरमच्छ ने गांव के लगभग हर 10वें व्यक्ति को खा लिया। आतंक फैलाने वाले इस मरमच्छ का नाम ओसामा है। आतंकी ओसामा बिन लादेन के नाम पर इसका नाम रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक ये मगरमच्छ झील के किनारे बैठ कर पीड़ितों का इंतजार करता था। इस मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चों को भी अपना शिकार बनाया है। शिकार करने से पहले वह नाव के नीचे ही तैरता रहता था। ये मगरमच्छ अफ्रीका की सबसे बड़ी झील लेक विक्टोरिया में रहता था। गांव वालों का दावा है कि ये मगरमच्छ इतना ताकतवर और खतरनाक था कि लोग इसे अमर मानते थे।
पीड़ित के भाई ने बताई थी आपबीती
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक एक पीड़ित के भाई ने कहा था, 'मैं नाव चला रहा था और मेरा भाई पीटर मेरे सामने मछली पकड़ रहा था। तभी ओसामा ने छलांग लगा कर उसे पकड़ लिया। मगरमच्छ पानी से सीधे उछला और नाव में कूद पड़ा। जिस किनारे पर मैं नाव में था वह डूब गया। पीटर ने चिल्ला कर कहा कि मेरा पैर टूट गया। ओसामा उसे पकड़ कर झील में चला गया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरे भाई का सिर और कंधा मिला था।'