30 w - çevirmek

सोनीपत में विदेश जाने के सपने ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में 2 युवकों (अंकुश, निवासी कांलवा (जिला जींद) और रोहित, निवासी झरोठी (जिला सोनीपत)) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अमेरिका भेजने के नाम पर दलाल ने 50 लाख की ठगी की थी। परिजनों ने यह भी बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने से पहले रोहित ने अपने ताऊ को फोन कर कहा था कि वह अब जिंदा नहीं रहेगा और उसकी डेड बॉडी ही घर पहुंचेगी। भाइयों इतने पैसे लगाकर आप इंडिया में भी कोई काम कर सकते हैं किसी के बहकावे में आकर 50 लाख 60 लाख रुपए बर्बाद ना करें और जिंदगी दोबारा नहीं मिलती है पैसा फिर भी कमाया जाएगा विदेश जाने के लिए कोई जरूरी नहीं है यहां रहकर भी आप अच्छा काम कर सकते हैं रिपोर्ट मंगल ग्रेवाल साथ हो जान है तो जान है जिंदा रहोगे तो कोई भी काम कर अपना काम चला सकते हो

image
30 w - çevirmek

Radhe Krishna ❤️

30 w - çevirmek

उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
अब उसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि पर एक आधुनिक जोड़े ने बर्फबारी के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ विवाह किया।
मंदिर के शांत, दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। चारों ओर गिरती बर्फ, मंत्रोच्चार और आस्था से भरा यह विवाह समारोह लोगों के दिलों को छू रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे “ईश्वर के आशीर्वाद से जुड़ा विवाह” बता रहे हैं और जमकर सराहना कर रहे हैं।
@tgvmedia
.
.
#tgvmedia #triyuginarayantemple
#shivparvativivahsthal♥️??
#spiritualwedding
#uttarakhand
#indianwedding
#sanatansanskar
#divinemarriage

30 w - çevirmek

Radhe Krishna ❤️

30 w - çevirmek

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।

दरअसल, नंदीनी के पिता रतिराम की साल 2010 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2012 में मां फूलवती का भी निधन हो गया। माता-पिता के गुजर जाने के बाद नंदीनी की बड़ी बहन प्रीति (आयशा) ने अब्दुल हक खान से लव मैरिज की और नंदीनी को अपने साथ ससुराल ले आई। तभी से नंदीनी इसी परिवार में पली-बढ़ी और पढ़ाई की।

अब नंदीनी की शादी 4 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के अंश परमार के जिंदाबाद हाउस में धूमधाम से होगी। इस दौरान दोनों धर्मों के करीब 1500 से 2000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अब्दुल हक खान ने कहा कि नंदीनी से उनका भले ही खून का रिश्ता ना हो लेकिन प्यार, जिम्मेदारी और अपनापन से उन्होंने इस रिश्ते को अपना बनाया।

अब्दुल हक खान के अनुसार, नंदीनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की और आगे की पढ़ाई ग्वालियर के कॉलेज से पूरी की। इस दौरान नंदीनी और ग्वालियर निवासी अंश परमार की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। जब नंदीनी ने अपने रिश्ते के बारे में अब्दुल हक खान को बताया, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया और प्रेम विवाह की मंजूरी दे दी। अब दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा।

#madhyapradesh #muslimfather #kanyadaan #dainikjagran

image
30 w - çevirmek

Radhe Krishna ❤️

image
30 w - çevirmek

Radhe Krishna ❤️

30 w - çevirmek

सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और दिखावे की अंधी दौड़ अब सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रही, इसका असर सीधे हमारे समाज और सोच पर पड़ रहा है।
हमें ये समझना होगा कि कुछ लाइक्स और व्यूज़ के लिए अपनी मर्यादा, संस्कार और जिम्मेदारी को दांव पर लगाना कहीं से भी सही नहीं है।
अगर सच में एक बेहतर समाज बनाना है, तो शुरुआत हमें खुद से करनी होगी — अपने कंटेंट, अपनी सोच और अपनी सीमाओं से।
👉 आखिर सवाल ये है — क्या सोशल मीडिया पर भी कोई सीमा और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए?
अपनी राय जरूर बताएं 👇

image

image

image