Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
अपने बच्चों के साथ सोएं, एक-दूसरे को गले लगा कर सोएं। जीवन में एक बार ही बच्चों को बचपन मिलता है, फिर बड़े होकर वे अपने रास्ते लगेंगे और अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएंगे। दिल से दिल मिलाकर सोएं, इतना कि उनकी धड़कनें महसूस हों, आप उनकी सांसों को महसूस करें, उनकी सांसो में घुली टाफी की खुशबू महसूस करें, क्योंकि इससे ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं है। उनके बचपन और उनके साथ का भरपूर आनंद लें, उन्हें प्यार करें क्योंकि आज दुनिया में भावनाएँ खत्म हो रही है| कल वे बड़े हो जाएंगे और चिड़िया के बच्चों की तरह उड़ जाएंगे और फिर आपको उन्हें गले लगाने का वक्त, बहाना और अवसर शायद फिर कभी ना मिले।❤️