إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
ऐसा क्या Ravish Kumar में जो हर एक शख्स उनकी चर्चा कर रहा है आइये कुछ बात करते है उनकी खूबियों के बारे में
1. निष्पक्ष निडर निर्भीक स्वतंत्र पत्रकार है रवीश अब कुछ लोग कहने की ये बात गलत तो उन्हें मेरी सलाह है कि आप उनकी पुरानी रिपोर्ट देखे आपकी भ्रांति दूर होगी
2. सहज सरल सेवाभावी इंसान है रवीश, हर जगह मोबाइल नम्बर उपलब्ध है कोई भी मेसेज करे जबाब देते है
3. दिन दुखी बेसहारा जरूरतमंद गरीब मासूम मजदूर और मजलूम की आवाज है रवीश जिसकी बात कोई नही उठता उसकी बात को जनता तक पहुचाने का काम सदैव किया है
4. पत्रकारिता की शान है रवीश रमन मैग्सेसे अवार्ड की बात करे या जनता के दिल में अपनी जगह बनाने की बात हो तो रवीश हीरो है जहाँ देश और दुनिया की पत्रकारिता दम तोड़ रही थी वहां रवीश ने पत्रकारिता को जिंदा रखा
5. आप सोचिये जहां बढ़े एंकर बात करने से भी बचते है वहाँ रवीश अपने भोजन के समय भी काम मे व्यस्त है
6. रवीश वो नाम है जिसे ढंग से हिंदी बोलना और लिखना तक नही आती थी आज वो अपनी मेहनत के दम पर ना केवल हिंदी बल्कि फर्राटेदार इंग्लिश में विदेश की धरती पर लोगो को संबोधित करते है
7. पता है रवीश भी एक आम इंसान और आम एंकर ही रहे है जो मूवी देखने और गाने सुनने के शौकीन है लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब वो मूवी देखने जाना चाहते थे लेकिन काम के चलते देख नही पाते थे, आज उसी काम की बदौलत उनकी जीवनी पर बनी मूवी दुनिया के कई देशों में देखी जा रही है
8. रवीश आसमान की ऊंचाई तक तो गये लेकिन हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे शानदार हिंदी लाजबाब इंग्लिश बोलने के बाद भी न्यूयॉर्क का वर्णन अपनी मातृभाषा भोजपुरी में