भारत के साथ मुक्त व्यापार को आस्ट्रेलियाई संसद ने दी मंजूरी, अकेले भारतीय IT फर्म्स को हर साल 200 बिलियन डॉलर की होगी बचत
#indiaaustraliafreetrade
Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
भारत के साथ मुक्त व्यापार को आस्ट्रेलियाई संसद ने दी मंजूरी, अकेले भारतीय IT फर्म्स को हर साल 200 बिलियन डॉलर की होगी बचत
#indiaaustraliafreetrade
Akkineni Naga Chaitanya
नागा चैतन्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं
#nagachaitanya #akkineninagachaitanya #hbdnagachaitanya #happybirthdaynagachaitanya
8 साल पहले दिल्ली की जानता ने उसको मौक़ा दिया कि वो स्कूल खोले लेकिन उसने खोल दिये 850 शराब के ठेके।
जिसने दिया मौक़ा, उसको मिला धोखा!
#aapkepaap
आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका
'साहब! वो नशे की आदी थी, कई बार घर से भाग चुकी थी' पत्नी के टुकड़े करने वाले पति ने बताया क्यों दी दर्दनाक मौत
यूपी के सीतापुर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका।
सीतापुर: बोरे में बंद महिला की सिर कटी लाश के टुकड़े बीते दिनों मिले थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या उसके पति के द्वारा ही की गई थी। आरोपी पति ने दो दोस्तों की मदद से महिला की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद शव के कई टुकड़े करके अलग-अलग गांव के जंगलों में फेंक दिए गए थे।
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने बताया सच
सीतापुर के एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 9 नवंबर की रात को रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गांव गुलहरिया में बोरे में बंद महिला के शव के कई टुकड़े मिले थे। इस घटना के 18 घंटे बाद महिला का सिर भी बरामद किया गया था। महिला का स्केच तैयार कर उसके आधार पर पुलिस टीमों ने आसपास के जनपदों में महिला के बारे में जानकारी की। पुलिस की ओर से बताया गया कि महिला की पहचान लौना गांव की निवासी ज्योत्सना के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके घर जाकर पति पंकज से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने का काफी प्रयास किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद उसने सच्चाई बताई।
अभी भी फरार है एक आरोपी
पंकज ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योत्सना नशे की आदी थी। ज्योत्सना कई बार घर से भाग चुकी थी और गांव के कई लोगों के साथ उसके शारीरिक संबंध थे। पति ने उसे समझाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन उसे नशे के आगे कुछ भी समझ नहीं आता था। इसी के चलते उसने 9 नवंबर को दोस्तों के साथ मिलकर ज्योत्सना की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े भी कर दिए गए। सिर को पत्थर से कुचलने के बाद शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति पकंज और उसके दोस्त दुर्जन पासी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का एक और आरोपी अभी भी फरार है। पंकज की निशानदेही पर ज्योत्सना का पैर और उसकी साड़ी भी बरामद कर ली गई है।
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर खबर आ रही है कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है
एंटरटेनमेंट डेस्क. ये तो सभी जानते हैं कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इतना ही इन दिनों दोनों की शादी को लेकर काफी कुछ सुनने को मिल रहा है। इसी बीच दोनों की शादी की डेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शेट्टी के खंडाला वाले बंगले का दौरा भी किया। एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि शादी निश्चित रूप से जनवरी में होगी और कपल की ये शादी पूरी तरह से ट्रेडिशनल होगी। हालांकि, अभी तक दोनों के ही परिवारवालों की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
सलमान खान की फैमिली से एक और शख्स फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के खानदान के कई मेंबर्स बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हैं। अब खबर है कि एक और सदस्य फिल्मी दुनिया में कदम रख रहा है और यह ही उनकी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri)। खान परिवार से अलिजेह पहली लड़की है, जो एक्टिंग की दुनिया में आ रही है। आपको बता दें कि अलिजेह के डेब्यू को लेकर काफी पहले से चर्चा चल रही है। लेकिन अब उनका डेब्यू कन्फर्म हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है। खबर है कि ये फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। आपको बता दें कि अलिजेह सलमान की छोटी बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।