Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली जिस होटल में ठहरे हुये है वहाँ के एक कर्मचारी ने चोरी से विराट की गैरमौजूदगी में कोहली के रूम में घुसकर एक वीडियो बनाया जिसमे कोहली की बहुत चीजे रखी हुई है,
जो निंदनीय है ऐसा नही करना चाहिए था किसी की व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक करना छोटी मानसिकता और पब्लिसिटी के लिए ,
लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ कोहली की दैनिक इस्तेमाल की चीजें देखकर इतनी बड़ी सेलेब्रिटी होने के वावजूद कुछ ज्यादा आलतू– फालतू का सामान नही दिखा मगर एक चीज मुझे दिखी जो मेरा दिमाग घुमा गयी वो थी सफेद कपड़ो पर रखी महादेव और बजरंगबली भगवानो की मूर्ति , आरोप – प्रत्यारोप , उतार –चढ़ाव , ये मनुष्य के जीने तक जीवन में रहता हैं,
लेकिन व्यक्ति किसी भी बड़े पद या यश को पाकर भी अपने सनातन धर्म पर मजबूती से विश्वास रखता है ये करोड़ों हिंदुओ के लिए गर्व और अनुसरणीय बात है जिसे हमे कभी कभी अंबानी परिवार के माध्यम से भी देखने को मिलता है ।
भारत से लगभग 10 हज़ार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद दूसरे देश में मैच खेलने गया है वहाँ अपनी क्रिकेट किट और जरूरी सामानों के साथ भगवानो की मूर्तियां भी ले जाना मेरे लिए ये बड़ी बात है । 🙏🇮🇳🕉️
शबरी बोली, यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते?"
राम गंभीर हुए। और कहा,
कि"भ्रम में न पड़ो माते ! राम क्या रावण का वध करने आया है? ... अरे रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से बाण चला कर कर सकता है।
राम हजारों कोस चल कर इस गहन वन में आया है तो केवल तुमसे मिलने आया है माते , ताकि हजारों वर्षों बाद जब कोई पाखण्डी भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे
तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे
कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था। जब कोई कपटी भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है।
राम वन में बस इसलिए आया है ताकि जब युगों का इतिहास लिखा जाय तो उसमें अंकित हो कि सत्ता जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है।
राम वन में इसलिए आया है
ताकि भविष्य स्मरण रखे
कि प्रतिक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं।
सबरी एकटक राम को निहारती रहीं।
राम ने फिर कहा-
कि राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता! राम की यात्रा प्रारंभ हुई है भविष्य के लिए आदर्श की स्थापना के लिए।
राम आया है ताकि भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है l
राम आया है ताकि युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणो का घमंड तोड़ा जाय।
और राम आया है ताकि युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी शबरी के आशीर्वाद से जीते जाते हैं।"
सबरी की आँखों में जल भर आया था। उसने बात बदलकर कहा- कन्द खाओगे राम..?
राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं माँ ..."
जय जय श्री राम
🙏🙏🚩🚩