Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
अरुण जेटली के कामों को याद करते हुए पहले 'मेमोरियल लेक्चर' प्रोग्राम में शामिल होंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को पहले अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर में शामिल होंगे। इस दौरान PM मोदी कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। केंद्रीय मंत्री रहे और भाजपा के सीनियर लीडर अरुण जेटली का 24 मई, 2019 को निधन हो गया था।
काशी-मथुरा के बाद अब अजमेर शरीफ के मंदिर होने का दावा, महराणा प्रताप सेना बोली दरगाह में स्वास्तिक कैसे?
काशी-मथुरा का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब राजस्थान स्थित अजमेर की दरगाह के मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। ये दावा महराणा प्रताप सेना की ओर से किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अजमेर की दरगाह पर स्वास्तिक और कई हिंदू प्रतीक मिले हैं।
Ajmer Dargah Controversy: काशी-मथुरा का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब राजस्थान की अजमेर स्थित दरगाह के मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि ये दावा महराणा प्रताप सेना की ओर से किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अजमेर की दरगाह पहले एक शिव मंदिर थी। दरगाह की खिड़कियों पर स्वास्तिक के निशान मिले हैं और किसी भी इस्लामी धर्मस्थल पर स्वास्तिक कैसे हो सकता है। बता दें कि महराणा प्रताप सेना के संस्थापक राजवर्धन परमार के ट्विटर पर स्वास्तिक की एक फोटो भी शेयर की गई है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि ये तस्वीर अजमेर दरगाह की ही है।