Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
The Conversion की लोकप्रियता के आगे पीछे छूटे 'द कश्मीर फाइल्स', 'RRR' और 'रनवे 34'
कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद लव जिहाद के मुद्दे पर बनी फिल्म 'द कन्वर्जन' चर्चा का विषय बनी हुई है. विनोद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कन्वर्जन' में विन्ध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला और रवि भाटिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.
किसी फिल्म या वेब सीरीज की सफलता, असफलता और लोकप्रियता को मापने का पैमाना IMDb rating को माना जाता है. उसके लिहाज से हालिया रिलीज फिल्म 'द कन्वर्जन' ने कई मेगा बजट फिल्मों जैसे कि 'आरआरआर', 'हीरोपंती 2', 'अटैक' और 'रनवे 34' को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी मशहूर फिल्म की रेटिंग भी इससे कम है. इस फिल्म के आईएमडीबी रेटिंग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं, क्योंकि लव जिहाद के मुद्दे पर बनी किसी फिल्म की रेटिंग इन तमाम बड़ी फिल्मों से अधिक होना इस बात की ओर इशारा करता है कि इस वक्त दर्शकों का फिल्म देखने का नजरिया पूरी तरह बदल चुका है.
फिल्म 'द कन्वर्जन' की आईएमडीबी रेटिंग इस वक्त 8.7/10 है. जो कि पिछले एक महीने में रिलीज हुईं तमाम बड़ी फिल्मों में ज्यादा है. 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को कुल 1856 लोगों ने वोट किया है. इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि 1742 लोगों ने 10 में से 10 रेटिंग दी है. यानी फिल्म देखने के बाद रेटिंग देने वाले दर्शकों को ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है. वहीं, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आईएमडीबी रेटिंग 8.3/10 है. इस फिल्म को 5 लाख 44 हजार लोगों ने रेटिंग दी है. इसमें से 5 लाख 4 हजार लोगों ने 10 में से 10 रेटिंग दी है. लेकिन यहां एक हैरान करने देने वाला तथ्य भी दिख रहा है, वो ये कि करीब 27 हजार लोगों ने फिल्म को महज 1 रेटिंग दी है. ये आंकड़ा बताता है कि बड़ी संख्या में फिल्म को लोगों ने नापसंद भी किया है.