image

image
Balraj Singh Heeft zijn profielfoto gewijzigd
5 jr

image
Akash Kamble Heeft zijn profielfoto gewijzigd
5 jr

image
Ritika Kamboz Veranderde haar profiel deksel
5 jr

image
5 jr - Vertalen

आतम नगर में चुनाव प्रचार कर रहे कमलजीत करवाल के पास पहुंचे पत्रकार, देखिए क्या था माहौल, कदवाल ने बैंस और आम आदमी पार्टी को लेकर कही बड़ी बात

5 jr - Vertalen

ਸੈਕਿੰਡ ਹੈਂਡ ਮੋਬਾਈਲ ਦਾ ਸਭ ਤੋ ਵੱਡੇ ਹੋਲਸੇਲਰ 👉 ਜਿੱਥੋਂ ਸਾਰਾ ਪੰਜਾਬ ਫ਼ੋਨ ਖਰੀਦ ਦਾ ਹੈ
9501002500 : 8568000025
24 hours Customer care : 01824505050

Shifali gedeeld post  
5 jr

5 jr - Vertalen

नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और एमेजॉन को टक्कर देगी रिलायंस, जल्द कर सकती है अपनी रणनीति का खुलासा
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अब मीडिया कारोबार (Media Business) को मजबूत करने के लिए वित्तीय निवेशकों से 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने साथ बड़े निवेशकों को शामिल करके ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटिल मीडिया दोनों के बिजनेस को दोगुना कर सकती है. इसके अलावा कंपनी मीडिया कारोबार में अपनी खुद की पूंजी भी लगाएगी.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आरआईएल ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल मीडिया को एक मजबूत पुश के साथ मीडिया बिजनेस को बढ़ा सकते हैं. रिलायांस एक बड़ी पूंजी के साथ मीडिया बिजनेस में एमेजॉन (Amazon), नेटफ्लिक्स (Netflix) और हॉटस्टार (Hotstar) के मुकाबले की तैयारी में है.

रिपोर्ट में अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा गया है कि आरआईएल ने स्टार व डिज्नी इंडिया के पूर्व चेयरमैन उदय शंकर और मीडिया दिग्गज जेम्स मर्डोक को बढ़ते मीडिया बिजनेस में रणनीतिक साझेदार के रूप में शामिल किया है. वे मीडिया बिजनेस के विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

जियो जैसी डिसरप्शन स्ट्रैटेजी अपनाएगी रिलायंस
मनीकंट्रोल ने इस खबर पर स्पष्टीकरण के लिए वायकॉम18 से संपर्क किया है और जवाब का इंतजार है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिलायंस की डिसरप्शन स्ट्रैटेजी जियो (Jio) के साथ डिजिटल सेवाओं के कारोबार के समान होगी. सूत्रों के मुताबिक, मीडिया बिजनेस में रिलायंस सबसे बड़ा शेयरधारक होगा, लेकिन वायकॉम की हिस्सेदारी कम होने की संभावना है.

बता दें कि वायकॉम18, नेटवर्क18 और वायकॉमसीबीएस का एक ज्वाइंट वेंचर है. इसमें नेटवर्क18 की 51 फीसदी और वायकॉमसीबीएस की 49 फीसदी हिस्सेदारी है. वायकॉम18 53 चैनल ऑफर करता है और मासिक रूप से लगभग 600 मिलियन भारतीयों तक पहुंचता है.

यह खबर ऐसे समय में आई है जब जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SPNI) ने विलय के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए है. इस विलय के बाद दर्शकों की संख्या के साथ भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन नेटवर्क तैयार करेगा. इसमें दर्शकों की संख्या 26.7 फीसदी होगी. मौजूदा समय में स्टार-डिज्नी 18.6 फीसदी व्यूअरशिप हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर है.

हालांकि, वायकॉम18 ने अभी अपने खेल पोर्टफोलियो का निर्माण शुरू किया है. इसने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA), फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022), इटली की लोकप्रिय फुटबॉल लीग Serie A, स्पेनिश फुटबॉल लीग La Liga, फ्रेंच फुटबॉल लीग Ligue 1, ATP मास्टर्स (टेनिस) और अबू धाबी T10 (क्रिकेट) सहित खेल संपत्तियों के मीडिया अधिकारों को खरीदा है.

वायकॉम18 की स्ट्रीमिंग ब्रांच Voot फ्रीमियम मॉडल को फॉलो करती है. Voot सेलेक्ट पर फ्री कॉन्टेंट के साथ-साथ सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड (SVOD) प्लेटफॉर्म पर कन्टेंट प्रदान करता है. Voot Select को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के एक साल से भी कम समय में यह एक मिलियन ग्राहक प्राप्त करने में कामयाब रहा.

image

image