29 w - Translate

यूपी: आवारा कुत्तों ने 9 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, हाथ काटकर ले गए

उत्तर प्रदेश के संभल में मां और दादी के साथ चारा लेने जा रही मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला. बच्ची की चीख-पुकार सुनाई देने पर

image

29 w - Translate

फ़ोन हाथ में था ध्यान बच्चे पर नहीं था
जैसे ही लिफ्ट से बाहर निकलीं, बच्चे का हाथ फँस गया !

गलती बड़ी नहीं थी, लेकिन नतीजे खतरनाक हो सकते थे जब बच्चे आसपास हों, तो जब तक बहुत ज़रूरी न हो फोन का इस्तेमाल न करें !

थोड़ा-सा ध्यान एक बड़े हादसे को रोक सकता है !

29 w - Translate

🌿🔥 राष्ट्रीय युवा दिवस — 12 जनवरी 🔥🌿
(स्वामी विवेकानंद जयंती)

image
29 w - Translate

सीमा और मरियम, जिन्होंने बचपन में सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद कूड़ा चुनकर पेट भरा, आज होटल ताज के कैफेटेरिया में लजीज व्यंजन बना रही हैं।
वहीं राधिका क्लीनिंग और मैनेजमेंट सेक्शन में अपनी पहचान बना रही हैं।
'रेनबो होम' संस्था द्वारा रेस्क्यू की गई ये लड़कियां 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ ₹12,000 की सैलरी पाकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
मरियम जहाँ मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट और पेंटिंग की माहिर हैं, वहीं सीमा का सपना होटल मैनेजमेंट के सर्वोच्च पद तक पहुँचना है।
इनकी यह यात्रा साबित करती है कि अगर सही अवसर और हौसला मिले, तो समाज की सबसे उपेक्षित बेटियां भी आसमान छू सकती हैं।
यह कहानी केवल एक जॉब की नहीं, बल्कि खोए हुए आत्म-सम्मान को वापस पाने की एक 'ऐतिहासिक' गाथा है।

image
29 w - Translate

गरीबों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए..?😢 #news #viral #viralnews

29 w - Translate

हरियाणा के यमुनानगर जिले के श्यामपुर गांव में सामने आई एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक बेटे ने अपने ही प्यार के लिए मां की हत्या कर दी। 24 दिसंबर को सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी बलजिंद्र कौर की हत्या का मामला सामने आया था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका बेटा गोमित राठी ही था।
गोमित पिछले चार साल से एक युवती के साथ रिश्ते में था, जिसे उसकी मां मंजूर नहीं कर रही थी। इसी विवाद के चलते परिवार ने दो साल पहले उसे स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेज दिया था। लेकिन वहां जाने के बाद भी गोमित के मन में नाराजगी कम नहीं हुई और उसने मां की हत्या की साजिश रच डाली।
18 दिसंबर को वह चोरी-छिपे भारत लौटा और दोस्त पंकज की मदद से करनाल में PG लेकर रहने लगा। 24 दिसंबर की रात वह श्यामपुर गांव पहुंचा और पशु बाड़े में छिपकर मां का इंतजार किया। जैसे ही बलजिंद्र कौर वहां आईं, गोमित ने उन पर हमला कर सिर पर चोट मारी, गला दबाया और शव को पानी की हौद में फेंक दिया।
हत्या के बाद वह खुद को इंग्लैंड में बताता रहा और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। परिवार को शक होने पर SIT गठित की गई। मोबाइल लोकेशन और सबूतों के आधार पर सख्ती से पूछताछ में गोमित ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने गोमित और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

image
29 w - Translate

'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना...' लखनऊ में 40 के प्रेमी और 25 साल की प्रेमिका ने किया सुसाइड
◆ वन्दे भारत के सामने कूदकर दी जान, मौके से दो सुसाइड नोट मिले
◆ इसमें खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया गया
#vandebharat | Vande Bharat | Suicide

image
29 w - Translate

मकर संक्रांति के आसपास पतंग का चाइनीज़ मांझा सड़क पर चलने वाले बाइक और स्कूटी सवारों के लिए जानलेवा बन जाता है।
तेज़ रफ्तार में यह धारदार मांझा सीधे गर्दन पर लग सकता है, जिससे गला कटने और गंभीर चोट का खतरा रहता है।
कई शहरों में ऐसे हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, क्योंकि मांझा इतना तेज़ होता है कि कुछ सेकंड में ही भारी नुकसान कर सकता है।
अगले कुछ दिन इसलिए ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि सुबह और शाम पतंग उड़ाने का समय रहता है और टूटे मांझे खंभों, पेड़ों या सड़कों पर लटके रहते हैं, जो दिखते नहीं हैं।
इससे बचाव के लिए बाइक चलाते समय गर्दन पूरी ढकने वाला मफलर, दुपट्टा या स्कार्फ, या हाई-कॉलर जैकेट पहनना जरूरी है।
साथ ही हेलमेट सही से पहनें, तेज़ रफ्तार से बचें और संभव हो तो बाइक पर सुरक्षा वायर लगवाएं, ताकि इस खतरनाक मांझे से अपनी जान बचाई जा सके।

image