31 ث - ترجم

नए साल में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड लोगों की पेंशन बढ़ सकती है। वहीं 1 जनवरी से CNG और घरेलू PNG के दाम 2 से 3 रुपए तक कम हो जाएंगे।

image
31 ث - ترجم

Arey re #comedy #facebookpage

31 ث - ترجم

नया साल, काशी-वृंदावन में 5 लाख श्रद्धालु: अयोध्या में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम में डेढ़ घंटे में दर्शन हो रहे; उज्जैन महाकाल में 12 लाख भक्त

31 ث - ترجم

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय हीराबेन मोदी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
स्नेह, सादगी, संस्कार और त्याग से परिपूर्ण उनका जीवन मातृशक्ति की अमिट प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
Narendra Modi

image
31 ث - ترجم

‘रोशन पंजाब’ मॉडल के तहत राज्य की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिल रहे हैं। अब बिजली कनेक्शन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, जहां NOC और टेस्ट रिपोर्ट जैसी जटिल प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया गया है। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है, बल्कि ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को भी बड़ा बढ़ावा मिला है।राज्य सरकार द्वारा 5,000 करोड़ रुपये की लागत से पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, जिसके तहत 70 नए सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं और 25,000 किलोमीटर से अधिक बिजली लाइनों का विस्तार किया गया है।300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल का लाभ मिल रहा है। वहीं, PSPCL ने 16,670 मेगावाट की अब तक की सबसे बड़ी पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए 2,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो पंजाब की मजबूत और आत्मनिर्भर बिजली व्यवस्था का प्रमाण है।

image
31 ث - ترجم

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर भारत ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश और भारत सरकार व जनता की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को ढाका पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश के लोगों को इस दुख की घड़ी में भारत की संवेदनाएं दीं और खालिदा जिया के लोकतंत्र में योगदान को याद किया।

image
31 ث - ترجم

लुधियाना के थाना मोती नगर पुलिस ने शेरपुर इलाके में स्थित एक होजरी (कपड़ा) फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात को सुलझा लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फैक्ट्री से करीब
45 लाख रुपये कीमत के जैकेट व अन्य कपड़े चोरी कर ले गए थे।इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले खरीदार को भी गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पर पहले से 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी के बाकी माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

#ludhiananews #factorytheft

image
31 ث - ترجم

🚨 सावधान! लुधियाना में आस्था के साथ खिलवाड़: लंगर में सप्लाई हुआ 'रबड़' वाला नकली दूध! 🥛🛑
पंजाब की हर बड़ी खबर और ऐसे खुलासों के लिए हमें अभी फॉलो करें।
#ludhiananews #fakemilk #foodsafety #viralvideo #exposed

image
31 ث - ترجم

भारतीय नौसेना के गौरव और प्राचीन समुद्री विरासत का प्रतीक, लकड़ी से निर्मित जहाज कौंडिन्य ने सोमवार, 29 दिसंबर को अपनी ऐतिहासिक पहली समुद्री यात्रा की शुरुआत की। गुजरात के पोरबंदर से रवाना हुआ यह पारंपरिक जहाज हिंद महासागर में लगभग 1,400 किलोमीटर का सफर तय कर ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचेगा। करीब दो सप्ताह तक चलने वाली यह यात्रा भारत की प्राचीन नौवहन परंपराओं, समुद्री कौशल और सांस्कृतिक संबंधों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी।

image