39 w - Translate

रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कूड़े के ढेर में पड़े एक बंद सूटकेस से 15 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर अपराध की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोषियों की तलाश जारी है।
कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती यह घटना पूरे इलाके को झकझोर गई है।

image
39 w - Translate

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नई दिशा देने वाले चौरी-चौरा जनआंदोलन की 104वीं वर्षगांठ पर उन अमर वीरों को शत-शत नमन, जिन्होंने मातृभूमि की मुक्ति के लिए अपने प्राणों का अर्पण कर दिया।
1922 की वह ऐतिहासिक घटना न केवल जनता के आत्मसम्मान और स्वाभिमान का सशक्त उद्घोष थी, बल्कि स्वतंत्रता के संकल्प को जन-जन के भीतर प्रज्वलित करने वाला एक निर्णायक मोड़ भी साबित हुई।
राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले उन बलिदानियों के त्याग, साहस और अदम्य जिजीविषा का स्मरण हमें कर्तव्य, दृढ़ता और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा देता रहता है।
कृतज्ञ राष्ट्र उनके अमर बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।
#चौरी_चौरा

image
39 w - Translate

भारत में इतनी सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का एक सीधा और कड़वा कारण घर की मम्मी या हाउसवाइफ़ भी होती हैं, क्योंकि उन्हें यह बेसिक समझ ही नहीं होती कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं; बच्चा पूरा दिन कार्ब्स और तेल पर पल रहा है, प्रोटीन का नाम तक नहीं, पति का BP हाई है फिर भी नमक खाने में भरपूर दिया जा रहा है क्योंकि उनको पता ही नहीं आप जो खाने में एक्स्ट्रा नमक डाल रही है उसको खाकर आपके पति को निकट भविष्य में अटैक आ सकता है।

सुबह उठते ही चाय-पराठा न प्रोटीन, न फाइबर बस फैट ही फैट, पुरुष तो एक बार एक्सरसाइज भी कर लेते है लेकिन महिलाओं का तो बुरा हाल है ज़िंदगी में कभी एक्सरसाइज नहीं करती है 90% महिलाएं।

भारत में यह कड़वा सच है कि आप बाहर का खाकर भी मरोगे और घर का खाकर भी, क्योंकि यहाँ घर का खाना भी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

न भारतीय खाने में प्रोटीन है, न न्यूट्रिशियन, ऊपर से मिलावटी खाना, आने वाले भविष्य में सबकी फील्डिंग सेट होने वाली है क्योंकि जिनको लग रहा है हम तो घर का खाते है उनको बहुत सारी डिफिशिएंसी होने वाली है या हो चुकी है।

image
39 w - Translate

पहली कोशिश में UPSC पहला दिन ड्यूटी का मंज़िल से बस 20 km दूर और ज़िंदगी ने फ़ाइल क्लोज़ कर दी।

कहते हैं कुछ लोग बहुत जल्दी कामयाब नहीं होते पर कुछ लोग इतने जल्दी चले जाते हैं कि कामयाबी को जी ही नहीं पाते सालों की मेहनत थी जो खत्म हो गई।

हम बात कर रहे है IPS हर्षवर्धन की जिनका ड्यूटी के पहले दिन ही कार दुर्घटना में मौत हो गई और इनकी मौत ने उनका सपना खत्म कर दिया ।

रातें जागकर पढ़ना दोस्तों से दूर रहना एक ही सपना UPSC clear करना और वर्दी पहनना पहली ही कोशिश में सपना पूरा हुआ।

IPS बना घर में जश्न मां बाप की आंखों में आंसू और खुद की आंखों में देश के लिए कुछ करने का जुनून पहला दिन था ड्यूटी का।

मंज़िल से बस 20 किलोमीटर दूर लेकिन रास्ते में ज़िंदगी ने आख़िरी मोड़ ले लिया जिस वर्दी को पहनकर सिस्टम बदलना था उसी वर्दी में दुनिया से विदा हो गया।

सबक बस इतना है ज़िंदगी कितनी भी बड़ी तैयारी क्यों न हो UPSC clear करना मुश्किल है पर सपने जीने का मौका मिलना उससे भी मुश्किल।

RIP. ज़िंदगी बहुत अनप्रेडिक्टेबल है।

image

image

image

image
39 w - Translate

‘चौरी चौरा घटना’ की 104वीं वर्षगांठ पर माँ भारती के अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि।

आज ही के दिन हमारे महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई चेतना, नई ऊर्जा और निर्णायक दिशा प्रदान की थी।

देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों का संघर्ष युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता रहेगा।

image

image

image