Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराया
सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान
एशिया कप राइजिंग स्टार्सः अन्य दो दावेदारों का फैसला आज
खेलपथ संवाद
दोहा। भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत ए दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने दी केडी विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति
क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए कोर्स शुरू होंगेः चेयरमैन मनोज अग्रवाल
मथुरा। ब्रज क्षेत्र में शिक्षा को सुलभ, समावेशी और समकालीन बनाने को प्रतिबद्ध आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। विगत दिवस प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने चेयरमैन मनोज अग्रवाल को केडी विश्वविद्यालय के संचालन की आधिकारिक अनुमति प्रदान की। इस स्वीकृति के साथ केडी विश्वविद्यालय अब अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रारम्भ कर सकेगा।