Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के साथ एक बड़ा राजनीतिक दांव चला है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जेजेडी ने मौजूदा एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। ये फैसला न केवल लालू परिवार और आरजेडी से उनकी बढ़ती दूरी को स्पष्ट करता है, बल्कि उन्हें सत्ता समीकरण में प्रासंगिक बनाए रखने की एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है।
यूपी में जोर-शोर से चल रहा SIR का कार्यक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर अपना विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म जमा किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आवास पांच-ए कालिदास मार्ग पर एक संक्षिप्त बातचीत के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मनोज सिंह को भरा हुआ एसआईआर फॉर्म सौंपा
यूपी में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार हार्ट अटैक मरीजों को बचाने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है. खास बात यह है कि मरीजों का यह इंजेक्शन फ्री में लगाई जाएगी. बाजार में खरीदने जाएंगे तो यह इंजेक्शन 40 से 50 हजार रुपये में मिलती है.
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "...आपने दुनिया को बताया कि कश्मीर में सब ठीक है, लेकिन कश्मीर की परेशानियाँ लाल किले के सामने गूंज रही हैं। आपने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा करने के बजाय, आपकी नीतियों ने दिल्ली को असुरक्षित बना दिया है। मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार में कितने लोग सच्चे राष्ट्रवादी हैं... अगर एक पढ़ा-लिखा युवा, एक डॉक्टर, अपने शरीर पर आरडीएक्स बाँधकर खुद को और दूसरों को मार डालता है, तो इसका मतलब है कि देश में कोई सुरक्षा नहीं है। आप हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके वोट तो पा सकते हैं, लेकिन देश किस दिशा में जा रहा है?
सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस में आग लगने से 42 हाजियों में से 1 की जान बची है, जानकारी जांचाधीन है. हैदराबाद के कई तीर्थयात्री बस में सवार थे, तेलंगाना सरकार ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है. भारत से उमरा करने गए लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गयी और बस में आग लग गया. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी और सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कथित तौर पर बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे.
#saudiarab #mecca #accident #hajpilgrims #indians | #zeenews