1 y - übersetzen

समरसता और समता के शाश्वत शिल्पी, लोकमंगल और लोक-कल्याण के अमर अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती पर उन्हें नमन और आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

उनके समतामूलक विचार और समरस दृष्टि समाज के लिए आलोक-पुंज हैं।

मानवता के प्रेरणा-पुरुष के रूप में वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

image

image

image

image

image
image
image
1 y - übersetzen

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

शारदीय नवरात्रि पर आदिशक्ति माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी सभी भक्तों को विश्वास और आत्मबल का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

जय माँ ब्रह्मचारिणी!

image
1 y - übersetzen

वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है,
थककर बैठ गये क्या भाई! मंजिल दूर नहीं है।
महान साहित्यकार, संस्कृति के सजग प्रहरी और राष्ट्र की आत्मा के प्रखर उद्घोषक, ‘पद्म भूषण’ 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनकी कालजयी रचनाओं में क्रांति का स्वर, किसान की पीड़ा और रणभूमि का शौर्य गूंजता है।
'दिनकर' जी की अमर रचनाएं हर पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

image
1 y - übersetzen

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के सफल 07 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक बधाई!
'स्वस्थ भारत' के संकल्प और 'स्वास्थ्य के अधिकार' को सुनिश्चित करती यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना गरीब, वंचित, अशक्त वर्ग समेत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'जीवन-संजीवनी' बन गई है।
गरीबों के लिए नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करती इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक लोग सीधे-सीधे लाभान्वित हुए हैं।
इस युगांतरकारी 'वरदानी योजना' के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

image

image

image