1 y - Traduzir

हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों के संवाहक हमारे बुजुर्गों को 'वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे' की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारे वरिष्ठ जन समाज, परिवार और संस्कार की नींव हैं।

आइए, हम सभी अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति उदार एवं संवेदनशील हों और उनकी सेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर रहें।

image
1 y - Traduzir

संगीत साधना के महान साधक, विश्व विख्यात शहनाई वादक ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!

आपकी शहनाई से गुंजायमान संगीत अनंत काल तक स्मृतियों में जीवंत रहेंगे।

image
1 y - Traduzir

डबल इंजन सरकार की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत आज जनपद एटा को श्री सीमेंट प्लांट के रूप में एक उपलब्धि हासिल हुई है।
जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो विकास के परिणाम ऐसे ही आते हैं, जैसे आज एटा में हम सभी देख रहे हैं।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

image
1 y - Traduzir

लाहौल-स्पीति ज़िला के किशोरी गाँव निवासी एवं लद्दाख स्काउट्स में सेवारत अग्निवीर अरुण जी का सियाचिन ग्लेशियर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुए निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
जय हिंद 🙏

image
1 y - Traduzir

आज भारतीय सेना के नायक रवि रंजन कुमार सिंह सर का छठा बलिदान दिवस है!
नायक रवि रंजन ने 20 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में अपना जीवन बलिदान कर दिया।
आपकी शहादत को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
जय हिन्द 🙏

image
1 y - Traduzir

उत्तराखंड के वीर सपूत, एनडीआरएफ (ITBP) के जांबाज जवान सुरेंद्र नौटियाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
पिंडर नदी में फंसी एक गाय को बचाने के प्रयास में उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों की आहुति दे दी। कर्तव्य, साहस और मानवता के इस सर्वोच्च उदाहरण को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति दें।
जय हिंद 🙏

image

image

image

image

imageimage