1 ذ - ترجم

All is not well for Modi - Shah ..
गुजराती टोली को पूरी तरह से कौरनर्ड ( cornered) कर रखा है संघ ने, वसुंधरा राजे एक्टिव (सक्रिय ) कर दी गयीं हैं और संसद भवन के गलियारों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती देखी गयीं हैं , संघ के द्वारा तैयार की गयी पटकथा के ही मुताबिक चलते हुए गडकरी मोदी - शाह के लिए लगातार सिरदर्द साबित हो रहे हैं, भाजपा का एक बड़ा धड़ा मोदी - शाह के साथ खड़ा होने की बजाए , संघ की शरण में रहने को ही मुनासिब मान रहा है .. संघ की वर्त्तमान योजना ( प्लानिंग ) में गोरखपुर के महंत जी के लिए कुछ विशेष व् बड़ा नहीं , बावजूद इसके महंत जी भी गुजराती टोली से हिसाब बराबर करने के मूड में हैं और पर्दे के पीछे रहते हुए सक्रिय भी ..
संघ लगभग एक दर्जन प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की बात भी कर रहा है... विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो गुजराती टोली ने संघ से एक ऐसा सम्मानजनक एग्जिट प्लान तैयार करने की गुजारिश की है , जिसमें रुखसती के पश्चात् कानूनी पचड़ों में घसीटे जाने और जेल जाने की गुंजाईश ना हो..
एक पत्रकार व् राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर संघ की कार्यशैली पर मैंने काफी काम , मंथन भी किया है और मेरे पसंदीदा विषयों में संघ व् उसकी राजनीतिक इकाई भाजपा के बीच के समीकरणों की समीक्षा भी रही है .. इस आधार पर ही मैं दशकों से ये बात कहता - लिखता आया हूँ कि " भाजपा के किसी चेहरे को जीरो से हीरो संघ ही बनाता है और हीरो से जीरो भी संघ ही बना देता है " .. अटल - आडवाणी - जोशी - गोविंदाचार्य - उमा भारती - कल्याण सिंह जैसे दिगज्जों के पटाक्षेप की कहानी पर नजर डाल लीजिए , सब साफ़ हो जाएगा ..
अभी संक्षेप में बस इतना समझिए कि घास वाली गीली पिच पर बैटिंग कर रहे हैं मोदी - शाह और उनके चंद बचे दरबारी ... देखना दिलचस्प होगा कि ऑउट होगी या अपना विकेट बचा पाएगी गुजराती टोली !!

image

image

image

image

image

image
1 ذ - ترجم

|| चुनाव आयोग ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को वोटर अवेयरनेस अभियान के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है। यह कदम उनकी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद उठाया गया। आयोग का कहना है कि अब यह जुड़ाव राजनीतिक रूप से पक्षपाती दिख सकता है, जिससे अभियान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

image
1 ذ - ترجم

|| केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 'The Kerala Story' को नेशनल अवार्ड दिए जाने पर सख्त विरोध जताया है। उनका कहना है कि ऐसी फिल्म को सम्मान देना केरल की धर्मनिरपेक्षता और भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक संपदा का अपमान है।

image
1 ذ - ترجم

|| अमेरिकी सरकार ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की फ्रांस द्वारा जांच की आलोचना करते हुए इसे “विदेशी सेंसरशिप” करार दिया है। इस मामले ने डिजिटल फ्रीडम और टेक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय नियमन को लेकर नया तनाव खड़ा कर दिया है।

image
1 ذ - ترجم

|| दिल्ली में आयोजित वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 (Annual Legal Conclave 2025) में शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव प्रणाली खत्म हो गई है। चंद दिनों में साबित कर देंगे कि लोकसभा चुनाव में धांधली हुई।

image