image

image

image

image

image

image
1 y - çevirmek

अत्यंत दुखद समाचार!! श्री जी अरविन्द सिंह मेवाड़ जी का प्रस्थान मेरे लिए एक तरह से व्यक्तिगत क्षति है। कला संगीत सम्पूर्ण संस्कृति के महत्वपूर्ण संवाहक, संरक्षक का परलोक गमन हुआ। मेवाड़ में उनके साथ व्यतीत अनेक अनमोल स्मृतियां हैं, जब उन्होंने मेवाड़ सम्मान के लिए आमंत्रित किया, और जब उन्होंने होली गायन हेतु आमंत्रित किया, अनेकानेक सुंदर स्मृतियां। उनकी उदारता और कला संस्कृति के प्रति गंभीर सरोकार मन में उनके प्रति अलग श्रद्धा जगाते थे।
मैं अपनी ओर से उन्हें सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। एकलिंग भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति

image

image

image

image