Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
कश्मीर की 13 साल की तजामुल इस्लाम ने फिर किया कमाल, चीन, जापान, अमेरिका-फ्रांस के खिलाड़ियों को हराकर जीता विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक! 🏅🇮🇳
कश्मीर की तजामुल इस्लाम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। 13 साल की उम्र में उन्होंने विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। तजामुल ने इस बार भी चीन, जापान, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों के खिलाड़ियों को हराते हुए तिरंगे का मान बढ़ाया। 🎉🇮🇳
तजामुल ने 2016 में महज 9 साल की उम्र में पहली बार सब-जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। वह पहले ही जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। 🏆
तजामुल की यह जीत दिखाती है कि चाहे कितनी भी मुश्किलें हों, अगर हिम्मत और लगन हो, तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। तजामुल इस्लाम आज भारत की उन बेटियों में से हैं, जो अपने संघर्ष और मेहनत से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। 🏅💪🎯
भारत को उन पर गर्व है, और उनकी इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। ✨