image

image

image

image
2 ans - Traduire

शौर्य, त्याग और न्याय के प्रतीक, सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं‼️

उनका जीवन हमें सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है

image
2 ans - Traduire

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि ISRO ने अब एक और नया और बड़ा कमाल किया है। इसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित कराने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जल्द ही इनमें से पत्ते भी निकलेंगे। बता दें कि इसके साथ ही ISRO ने कम गुरुत्वाकर्षण में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इस प्रयोग से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि कैसे होती है जिससे लंबे स्पेस ऑपरेशन्स में काफी मदद मिल सकती है।

image
2 ans - Traduire

सरबंस दानी, साहिब-ए-कमाल व सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा जन-जन के हृदय में मानव सेवा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत की थी, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

image
2 ans - Traduire

महान संत, सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

धर्म और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित उनका पराक्रमी जीवन हम सभी को सत्य, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

image
2 ans - Traduire

"सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं"

एक महान योद्धा, सच्चे मार्गदर्शक, खालसा पंथ के संस्थापक, सत्य ज्ञान एवं संघर्ष के प्रतिबिंब गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

image
2 ans - Traduire

वीरता और त्याग के प्रतीक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध, न्याय और समानता के लिए उनका साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

image