Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित होने पर उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज निवासी सांची अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई!
आपका शास्त्रीय नृत्य कौशल व संस्कृत श्लोक पाठ करने की प्रतिभा, हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करेंगे। आपकी यह उपलब्धि अनेकानेक बच्चों के लिए प्रेरणा है।
आज सम्मानित हुए अन्य सभी प्रतिभाशाली बच्चों को भी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!