image
2 лет - перевести

किसी सृजन को कानूनी सुरक्षा देना ही बौद्धिक सम्पदा अधिकार
आईपीआर में कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट का विशेष महत्व
जीएल बजाज में हुई बौद्धिक सम्पदा अधिकार और महत्ता पर कार्यशाला
मथुरा। किसी व्यक्ति या व्यवसाय के पास मौजूद अमूर्त सम्पत्तियों से जुड़े सभी अधिकार जोकि ऐसी सम्पत्तियों को गैरकानूनी उपयोग या शोषण से बचाये जा सकें, बौद्धिक सम्पदा अधिकार कहलाते हैं। ऐसे अधिकार बौद्धिक सम्पदा के रचनाकारों को दिए जाते हैं ताकि उनकी रचनाओं का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना कोई दूसरा न कर सके। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उपयोग किसी निश्चित समय अवधि के लिए निर्दिष्ट सम्पत्ति या वस्तुओं के उपयोग पर धारक के एकाधिकार को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इन अधिकारों का उल्लंघन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। यह बातें सोमवार को जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) और नवप्रवर्तकों व उद्यमियों के लिए इसकी महत्ता विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि बौद्धिक सम्पदा अधिकार विशेषज्ञ पूजा कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताईं।

image

image

image
2 лет - перевести

पारितोषिक वितरण में कराटेबाजों का बढ़ाया हौसला
ऑल इंडिया कोटनाला कप कराटे चैम्पियनशिप का समापन
खेलपथ संवाद
इंदौर। ऑल इंडिया कोटनाला कप कराटे चैम्पियनशिप का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बिनोद कुमार ने विजेता कराटेबाजों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

image

image
2 лет - перевести

बारहवीं बाजी जीत लिरेन ने की गुकेश से बराबरी
खेलपथ संवाद
सिंगापुर। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख सके और उन्हें गत चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के 12वें दौर में हार का सामना करना पड़ा। गुकेश की हार से एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच स्कोर बराबर हो गया है और फिलहाल दोनों 6-6 अंक की बराबरी पर हैं।

image

image
2 лет - перевести

हॉकी बेटी दीपिका की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया
जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत
खेलपथ संवाद
मस्कट। दीपिका की हैट्रिक की बदौलत गत विजेता भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की मलेशिया पर लगातार तीसरी जीत है। 2015 में भारत ने 9-1 से और 2023 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारत ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 13-1 से रौंदा था।

image

image