Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के बयान के बाद से राजनीति गरमा गई है. इसके बाद से यूपी में पोस्टर वार भी शुरु हो गया है. समाजवादी पार्टी के बाद युवा कांग्रेस भी इस पोस्टर वार में शामिल हो गई है. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने पोस्टर लगवाया जिसपर लिखा है, 'अगर तुम हमको बांटोगे तो हम तुमको उखाड़ फेंकेंगे'. पोस्टर में कमल का फूल भी दर्शाया गया है
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर के सामान की मंगलवार (12 नवंबर) को एक बार फिर जांच की गई. लातूर में भी उनका सामान चेक किया गया. ये लगातार दूसरा दिन है जब ऐसा हुआ है. इससे पहले सोमवार को यवतमाल में उनके सामान की जांच की गई थी.