2 yrs - Translate

देश की शेरनी 🔥🔥✊💯 बाघ का करेजा 🔥💯 दुश्मनों के काल 💚💪🫵
जय हिंद जय भारत ❤️

image
2 yrs - Translate

👏🙏🤔
बांसुरी के इतिहास में
उन कीड़ों का कोई जिक्र नहीं
जिन्होंने भूख मिटाने के लिए
बांसों में छेद कर दिए थे..
और जब-जब हवा उन छेदों से गुजरती
तो बांसों का रोना सुनायी देता
कीड़ों को तो पता ही नहीं था
कि वे संगीत के इतिहास में हस्तक्षेप
कर रहे हैं
और एक ऐसे वाद्य का आविष्कार
जिसमें बजाने वाले की सांसें बजती हैं
मैंने कभी लिखा था
कि बांसुरी में सांस नहीं बजती
बांस नहीं बजता
बजाने वाला बजता है
अब
जब-जब बजाता हूं बांसुरी
तो राग चाहे जो हो
उसमें कीड़ों की भूख
और बांसों का रोना भी सुनायी देता है.

नरेश सक्सेना

image
2 yrs - Translate

तिलक है, ब्यूटी पार्लर है, बारात है, मेंहदी है, संगीत है, रोशनी है, आतिशबाजी है, महंगा बैंड बाजा-रोडलाइट है, फोटो हैं, डीजे है, सड़क पर डांस है, शराब है, कैटरर है, स्टॉल है, सब कुछ तो है ... पर
जनवासा नहीं है, पंगत नहीं है, पत्तल नहीं है, पीयर धोती पहने समधी नहीं है, स्नेह से गालियां देती समधिनें नहीं हैं । बुजुर्गों का सम्मान नहीं है...
मुहब्बत नहीं है, प्यार नहीं है, मनुहार नहीं है,
नाई का न्योता नहीं है ।
व्हाट्सएप पर निमंत्रण है ।
ना मेजबान का पता है।
ना मेहमान की खबर है।
ना कोई आपको पहचानता है,
ना आप किसी को जानते हैं।
घूमते बेयरों के हाथ से कुछ ले लीजिए।
बारात आई नहीं है... वरमाला हुई नहीं है।
बस आपको लिफाफा थमाकर निकल जाना है।
प्रिवेडिंग शूट की 'आकर्षक' फिल्म चल रही है।
और तीन जगह जाना है।
यही तो आज का जमाना है।

image
2 yrs - Translate

PAN 2.0: तुरंत मिल जाएगा QR कोड वाला नया PAN कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

2 yrs - Translate

ख़ुद को इस क़ाबिल बनाओ की’ अपने सिवा दूसरों की अच्छाई और बुराई से फ़र्क़ ही ना पड़े

2 yrs - Translate

फतेहपुर: राधा नगर थाने के सामने जाम के दौरान गाड़ी भिड़ने में दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले, मौक़े पर थाने की गाड़ी भी खड़ी थी, रात में काफ़ी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन एक भी पुलिसकर्मी बीच बचाव करने नहीं आया

2 yrs - Translate

जय शाह ने लिया क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का संकल्प
आईसीसी चेयरमैन पद सम्हालने वाले सबसे युवा और पांचवें भारतीय हैं
खेलपथ संवाद
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनियुक्त चेयरमैन जय शाह ने खेल की वैश्विक संचालन संस्था के प्रमुख के तौर पर इसके मुख्यालय का पहली बार दौरा करने के बाद क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का संकल्प लिया। अगस्त में निर्विरोध चुने गए 36 वर्षीय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा और पांचवें भारतीय हैं।

image
2 yrs - Translate

लखनऊ में दरोगा ध्यान सिंह यादव का सर काटकर फेक दिया गया

योगी सरकार में दरोगा तक सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की बात ही छोड़ दो

राजधानी में दरोगा का सर काट देना मतलब यूपी में जंगलराज है

2 yrs - Translate

जसप्रीत बुमराह आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नामित
खेलपथ संवाद
दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करते हुए भारत को 295 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नवंबर माह के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है।

image
2 yrs - Translate

भारतीय हॉकी बेटियां एशिया कप जीतने को बेताब
भारत अपना पहला मैच 8 दिसम्बर को बांग्लादेश से खेलेगा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है, जो 7 से 15 दिसम्बर 2024 तक मस्कट (ओमान) में आयोजित किया जाएगा। पिछले साल फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला खिताब हासिल करने के बाद, गत चैम्पियन के रूप में भारत बड़ी उम्मीदों के साथ इस टूर्नामेंट में उतरेगा। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करता है।

image