Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
डरबन टेस्ट में महज 42 रन पर ढही श्रीलंकाई पारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
बनी सबसे कम गेंद में आउट होने वाली टीम
खेलपथ संवाद
डरबन। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन (13 रन देकर सात विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत बृहस्पतिवार को किंग्स्मीड में श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट में उसके न्यूनतम 42 रन के स्कोर पर समेट दिया। इससे पहले श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में 20 साल पहले का है जिसमें टीम महज 71 रन पर ढेर हो गई थी।
जसप्रीत बुमराह महान तेज गेंदबाज के तौर पर करियर खत्म करेंगे
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपना करियर दुनिया के महानतम तेज गेंदबाज के तौर पर खत्म करेंगे। मैक्सवेल बुमराह से काफी प्रभावित हैं और उनका कहना है कि इस तेज गेंदबाज का सामना करना आसान नहीं होता है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल आठ विकेट झटके थे।
पर्थ में भारत की जीत से स्तब्ध हैं रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया को अब तक हजम नहीं हो रही पहले टेस्ट की हार
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगा। भारत ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कंगारू टीम को 295 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दमदार गेंदबाजी से वापसी करने में सफल रही थी।