Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
*ढोलास के दो सगे भाइयों का राज्य स्तर पर फुटबॉल के लिए हुआ चयन*
लक्ष्मणगढ़ 24 सितंबर। समीपवर्ती ढोलास गांव के दो सगे भाइयों रोहित शेखावत व मोहित शेखावत सुपुत्र भवानी सिंह शेखावत का चयन 14 वर्षीय फुटबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उक्त दोनों खिलाड़ी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय फुटबॉल में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर हुआ है तथा दोनों भाई जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।दोनों भाइयों के चयन पर खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
*डागरा स्कूल की छात्रा का साॅफ्टबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन*
लक्षमनगढ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डागरा की कक्षा 11वीं की छात्रा निकिता पुत्री मदन सिंह का 68वीं साफ्टबाल की 17वर्षीय छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा निकिता का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर संस्था प्रधान रामचंद्र झूरिया शारीरिक शिक्षक दिवाकर सहित स्टाफ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
*बगड़ी स्कूल की 5 छात्राओं का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन*
लक्ष्मणगढ़। 68 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट ( छात्रा - 17 वर्ष) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी के पांच छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
संस्था प्रधान सुनीता कुमारी ने बताया कि छात्रा रंगीला प्रजापत ( सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) , दीपिका प्रजापत ( सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज) , याशिका सोनी ( राज्य स्तर पर चयन) , पूनम कंवर (सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक) , निशा कंवर ( सर्वश्रेष्ठ कैचर) का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।