*बहुत बना ली परियां*, *अब फिर से शक्ति स्वरूपा बनाए,* म्यूजिक क्लास न भेजे भले, पहले जूडो कराटे सिखाए, जॉनी जॉनी रटवाने से बेहतर, अच्छे बुरे का स्पर्श सिखाए, प्रतिघात यदि करना पड़े, भेड़ियों के नाजुक अंग बताए, महंगा मोबाइल बाद में लेंगे, छोटी कटार पहले दिलवाए,