Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। हालांकि इस फैसले के बाद कर्नाटक में सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि रामनगर का नाम बदलना दर्शाता है कि कांग्रेस को भगवान राम के नाम से ही नफरत है। बीजेपी ने इसे लेकर विरोध किया और कहा कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो वे प्रदर्शन करेंगे, वहीं एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया कि राज्य में उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वह कांग्रेस सरकार का फैसला पलट देंगे।