Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
खान सर का कोचिंग अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार की देर रात फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद खान सर ने ये फैसला लिया है। वहीं उनके छात्रों का हुजूम बुधवार को सड़क पर उमड़ पड़ा, जिसे संभालने के लिए पुलिस फोर्स को लगाना पड़ा।
कल यानि मंगलवार रात मुसल्लाहपुर हाट के पास स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्हें संभालने के लिए पुलिस को भारी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी। छात्रों को समझाने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। आखिर में खान सर खुद कोचिंग की बालकनी में आए और नीचे खड़े छात्रों को समझाया।
#khansir #coaching #patnanews #bihar