إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आज लखनऊ में आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
मजहबी उन्माद के चलते मातृभूमि के हुए दुःखद विभाजन की इस अमानवीय त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!
पूरा देश विभाजन की त्रासदी के काले अध्यायों को आज स्मरण कर रहा है।
इस क्रूर-वीभत्स असहनीय यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
चंद मिनटों में बिछ गई 5 लाशें...
महिला सिपाही ने सास व 2 बच्चो की जान ली.. गुस्से में पति ने पत्नि का मर्डर कर सुसाइड कर लिया
बिहार के भागलपुर में महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसके दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली।मृतक पंकज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए बताया है कि उसने माँ और बच्चो का नीतू ने मर्डर किया तो मैंने नीतू को मार दिया। फिर खुद मरने जा रहा हूँ। पुलिस को घटनास्थल से नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे शिवांश (साढ़े चार साल) और श्रेया (साढ़े तीन साल), और नीतू की सास आशा देवी (65) के शव मिले। सभी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। नीतू के पति पंकज का शव उसी घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।
सुसाइड नोट भी मिला...
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी नीतू पर किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी नीतू के किसी और से अवैध संबंध थे। नीतू ने पहले मेरी मां और फिर मेरे बच्चों की हत्या की। फिर गुस्से में आकर मैंने उसे मार डाला और अब मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं।