image
2 yrs - Translate

एक तरफ जंगलों की आग की तपिश, दूसरी तरफ पीने के पानी का संकट, संकट तो इतना गहरा है कि डिफेंस कॉलोनी देहरादून जैसे ऑर्गेनाइज कॉलोनी में भी हमको प्रतिदिन टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है। गांव की खुदी हुई सड़कें, लोग खूब धूल फांक रहे हैं, बरसात में कीचड़ ही कीचड़ होगा, मच्छर फॉलोड बाय डेंगू और चिकन गुनिया, से लोग त्रस्त हैं, किसी को उसकी चिंता नहीं है और उस पर बिजली का डंक बहुत पीड़ा दे गया। गरीब से गरीब परिवार पर भी इसका भार असहनीय है। यह वृद्धि जितनी दिखाई दे रही है उससे कई गुना ज्यादा है। सरकार चुनाव के बाद घूमने-फिरने में मस्त है। आम आदमी त्रस्त भी है, पस्त भी है, लोकसभा के चुनाव में हुये मतदान के बाद वह हतप्रभ भी है।
#uttarakhand

image
2 yrs - Translate

#गंगोलीहाट की छात्रा #प्रियांशी_रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी रावत को ढेर सारी बधाई, आशीर्वाद और प्यार‌‌! साधना पब्लिक स्कूल को भी बधाई, राजेश और रजनी जी को भी उनके परिश्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई! शाबाश प्रियांशी, इसी तरीके से और बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ो, जीवन के हर इम्तिहान में नंबर वन!

image

image

image

image

image

image

image