रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान की मस्जिद में मौलाना ने 13 साल के लड़के का किया रेप, आवाम ने दिया रिएक्शन
सार
पाकिस्तान में हाल ही में एक मौलाना ने शर्मसार करने वाला काम किया है। पाकिस्तान के मुजफ्फरनगर में एक आरोपी मौलाना ने रमजान जैसे पवित्र महीने में एक मस्जिद के अंदर 13 साल के लड़के का रेप कर दिया।
पाकिस्तान पब्लिक रिएक्शन। पाकिस्तान में हाल ही में एक मौलाना ने शर्मसार करने वाला काम किया है। पाकिस्तान के मुजफ्फरनगर में एक आरोपी मौलाना ने रमजान जैसे पवित्र महीने में एक मस्जिद के अंदर 13 साल के लड़के का रेप कर दिया। इस मामले पर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने जांच करते हुए जानकारी दी। इस मुद्दे पर शोएब चौधरी ने आवाम के बीच जाकर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने आवाम से पूछा कि अगर ऐसी घटना किसी दूसरे धर्म के लोग करते या फिर किसी दूसरे देश में होता तो आपका क्या रिएक्शन होता? इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि जो भी इंसान ऐसा करता है, उसके अंदर शैतान होता है।