Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
*निर्माता प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म "नमस्ते सासू जी" का फर्स्ट लुक आउट*
मैड्ज मूवी प्रस्तुत और वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म नमस्ते सासू जी का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी के नए जेनरेशन की लोकप्रिय अभिनेत्री यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में है और उनके साथ सुपरस्टार गौरव झा और देव सिंह भी नजर आने वाले हैं। निर्माता प्रदीप शर्मा कृत इस फिल्म के पोस्टर दर्शाता है कि यह फिल्म सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बारे में प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी ही इसकी यूएसपी है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं ने अपना योगदान दिया है। इस फिल्म को काली प्रसाद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।
*सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने पारुल ठाकुर को बताया करीना, वीडियो हुआ वायरल*
सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री पारुल ठाकुर को इंप्रेस करने के लिए उन्हें करीना बता दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। दरअसल एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत गाना "करेजा करीना नियन" के जरिए कल्लू ने अभिनेत्री पारुल ठाकुर के हुस्न की तारीफ बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम से की है, जिससे वे उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गाने की प्रस्तुति बेजोड़ है और इस खूबसूरत अंदाज में बनाया भी गया है। एसआरके म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने का म्यूजिक वीडियो इतना प्यारा और संगीत इतना कर्ण प्रिय है कि आप इस बार-बार सुनना चाहेंगे।
*अजय सिन्हा की फ़िल्म 'सबपे भारी जनेऊ धारी' हुई रिलीज, फिल्म को मिल रही खूब सराहना*
भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी की पहली बहुत बड़ी भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर बड़ी कमाल की भोजपुरी फिल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ लेकर आए हैं, जो रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के दिल को छू लेने वाले अनुभव दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। फिल्म को पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है और दूसरे दिन भी अनुमान है कि फिल्म का कारोबार बढ़ेगा। सबसे बड़ी बात है कि इस फिल्म को दर्शकों ने दिल से लगा लिया है और एक बार फिर से भोजपुरिया दर्शकों पर अजय सिन्हा का जादू चलता दिखाई दे रहा है।
इसको लेकर अजय सिन्हा ने कहा कि हमने एक शानदार फिल्म बनाई थी, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कई सीन कटवाए, बावजूद रिलीज के बाद इसका कोई असर फिल्म पर नहीं दिख रहा है। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह हमारे लिए शानदार खबर है और हम दर्शकों को धन्यवाद देते हैं कि आपको हमारी फिल्म पसंद आ रही है। मैं दर्शकों से ये ही आग्रह करूंगा कि जिन्होंने फिल्म देख ली है, वो आगे भी अपने दोस्तों और परिजनों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करें। इस फिल्म में कहानी और संवाद के साथ गीत संगीत भी आपके मन को मंत्र मुग्ध करने वाले हैं और साथ ही एक सार्थक संदेश भी है, जो युवा पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।
आपको बता दें कि साई एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित निर्माता व निर्देशक अजय सिन्हा की फ़िल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ में मुख्य भूमिका में अजय सिन्हा, सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार धरम हिंदुस्तानी, अजय सिन्हा हैं। पटकथा व संवाद लीला सिन्हा, अजय सिन्हा ने लिखा है। छायांकन मनीष के. व्यास, संकलन ब्रिजेश मालवीय, योगेश पांडेय, मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य अर्जुन चौधरी कॉस्ट्यूम संतोष वर्मा, डीआई हेमन्त थापा, पार्श्व संगीत राजा राम यादव, स्थिर चित्रण आर.जी. राव का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। मुख्य कलाकार सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, प्रमोद सिंह टाइगर, संतोष वर्मा, प्रमोद औसाहरी, नैनु शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, ललई सिंह, अरुण सिंह, सोनू हैं।