Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी में एक रोबोट ने कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया. रोबोट ने कर्मचारी को पटककर खून तक निकाल दिया. यह हादसा टेस्ला के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 2021 में हुआ. मगर, इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई है. चश्मदीदों में से एक ने रोबोट का इमरजेंसी स्टॉप बटन दबा दिया वरना जान तक जा सकती थी. कंपनी दो साल तक इस मामले को दबाए बैठी रही. हालांकि, टेस्ला ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई कमेंट नहीं किया है.