Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
तेज सिंह शेखावत हमारे फ़्लैट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा गार्ड हैं ।
इन्होंने मेरी गाड़ी को रोका और महाराणा पुस्तक की माँग की ।
मैंने पूछा कि आप कैसे जानते हैं उस पुस्तक के विषय में , तो बोले कि यह पुस्तक पूरे हिन्दू समाज में चर्चित है । फिर पता चला कि तेज सिंह जी तो जेम्स टॉड , हीरचंद ओझा आदि सब लेखकों को पहले ही पढ चुके हैं ।
अति आनंद के साथ इन्हें पुस्तक भेंट की ।
गाँव के हिन्दू ही बचाएँगे हमें ।
प्रज्ञावान किन्तु सरल , मृदुभाषी किन्तु स्पष्टवादी , निर्धन किन्तु स्वाभिमानी , यह हिन्दू समाज का एक विराट समूह है जो चुपचाप अपना काम करता है । बिना कुछ माँगे , बिना शोर मचाए ।
यह हिन्दू समाज ही बचाने योग्य है ।
इसी हिन्दू समाज के लिए हमारे पुरखे म्लेच्छों से लड़े थे ।
Simple Atmas like Tej Singh Shekhawat , make it all worth the trouble .
हर हर महादेव
भील योद्धाओं की सहायता से विक्रमादित्य का उज्जैन पर अधिकार
उज्जैन के राजा गर्दभिल्ल ने शकों का कड़ा विरोध किया, लेकिन वे पराजित हो गए। शकों ने उज्जैन पर अपना अधिकार जमा लिया। तत्पश्चात उनके पुत्र विक्रमादित्य जो साहसी और वीर थे। उन्होंने शकों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विक्रमादित्य ने भील सरदारों से संपर्क किया। भील योद्धा अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे। विक्रमादित्य ने भील सरदारों को एकत्रित किया और उन्हें अपने साथ मिला लिया। भील सैनिकों के साथ विक्रमादित्य ने शकों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।
भील योद्धाओं ने भीषण युद्ध लड़ा। अंततः, विक्रमादित्य और भील योद्धाओं ने मिलकर शकों को उखाड़ फेंका। शकों को भारत से खदेड़ दिया गया।
विक्रमादित्य ने उज्जैन पर अपना अधिकार जमा लिया। उन्होंने उज्जैन को अपनी राजधानी बनाया। विक्रमादित्य एक कुशल शासक थे। उन्होंने उज्जैन को एक समृद्ध और वैभवशाली नगर बनाया।
भील योद्धाओं ने विक्रमादित्य की बड़ी सहायता की थी। शकों को उखाड़ फेंकने में भील योद्धाओं का महत्वपूर्ण योगदान था।
संदर्भ : हजारीमल द्विवेदी ग्रंथावली
संघर्ष सपूत बालेश्वर दयाल