Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
खोखली जिंदगी में जीते आज के लोग, नए साल पे अब बहुत से लोगो का मैसेज और कॉल आराहा है की न्यू ईयर का क्या प्लान है लेकिन उनसे सच नही बोलते बनता की मेरा कोई प्लान नही है हम उस दौर के हैं जब 31 की रात को टीवी पर अवार्ड शो आया करते थे, और ठीक 12 बजे रात लोग अपने खास चाचा मामा बुआ आदि को फोन लगाया करते थे इधर एक लोगो से कॉल चल रही होती थी तभी दूसरे का फोन आने लगता, उस रात से अगले दिन 2 जनवरी तक मैसेज का चार्ज 2गुना हो जाता था, और इसी के साथ 31 की रात खत्म होती थी
लेकिन आज का दौर बदल गया है आज 31 की रात को सोना है क्यों की 1 को फिर काम पर जाना
लेकिन एक तबका और है जो इस तैयारी में है की किस क्लब में एंट्री लेनी है किसका पास सस्ता है, 3000 से 5000 का पास सिर्फ इस लिए लेते हैं की लोगो को दिखा सकें की न्यूयर पर पार्टी कर रहें हैं एंजॉय कर रहे हैं और अजनबियों के साथ जोर से हैप्पी न्यू ईयर चिल्लाने के लिए जिनके बारे में ये भी नही पता की पार्टी के बाद ये कौन लोग थे लोग छुट्टियां लेके माननी जा रहे शिमला जा रहे वो भी सिर्फ न्यूइयर के लिए
नीचे मनाली का दृश्य है स्थिति ये है की लोगो को होटल नही मिल रहे अर्ली चेकिन ना होने की वजह से ये लोग गाड़ियों में रात बिताने को तैयार हैं
अरे भाई इतना नाटक क्यों ??? इसी लिए ऊपर लिखा की आज हम लोग खोखली जिंदगी जी रहे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के चक्कर में झूठे दिखावे का काम कर रहे
सोचिए जरा ,
अगर सच में नया साल मानना है तो परिवार के सदस्यों के साथ रहिए अपने मां बाप के पास रहिए जो पैसा क्लब में पार्टी करने के लिए उड़ा रहे उससे अपने मां बाप के लिए सर्दियों के कपड़े खरीदिए
फिर देखिए दिल अंदर से खुश होगा,और खोखलेपन से राहत मिलेगी