श्री हरि विष्णु की विश्व की सबसे ऊंची यह मूर्ति भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में है।
एक समय हिन्दू बहुल इस देश मे हमारी सनातन संस्कृति और धर्म के चिन्ह और उनके साक्ष्य हर और बिखरे हुए थे। किन्तु समय के साथ कम होते होते अब यह बहुत सीमित है।
इस समय इंडोनेशिया में हिंदुओं की संख्या 2% से भी कम है।
यहाँ के 17 हजार से अधिक द्वीप समूहों में बाली ही एकमात्र द्वीप है, जहाँ हिन्दू बहुसंख्यक हैं।
लेकिन इन दिनों जिस प्रकार से यहां के लोग फिर से हिन्दू धर्म में लौट रहे हैं, यह सम्पूर्ण विश्व के लिये किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
इंडोनेशिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की पुत्री सुकमावती ने 26 अक्टूबर 2021 को जैसे ही हिन्दू धर्म अपनाया, भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में इंडोनेशिया सुर्खियाँ बटोरने लगा।
आने वाला समय यहां पर एक नया इतिहास लिखेगा...यह तय है।
गर्वित सनातन🙏🌼
