إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी हैं। कंगना ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके कंगना ने लिखा कि "भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून 2024 को इमरजेंसी की घोषणा। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठा। 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में इमरजेंसी।" कंगना रनौत की यह फिल्म पहले बीते साल नबंवर महीने में रिलीज होनेवाली थी। लेकिन नबंवर में कोइ फिल्में रिलीज होने के वजह से फिल्म का रिलीज डेट बदल दिया गया। दुसरे फिल्मों से टकराव से बचने के लिए ही फिल्म का रिलीज डेट बदल दिया गया था। लेकिन नया डेट आने के बाद साफ हो गया कि कंगना की फिल्म का कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन से टक्कर होने जा रही हैं। कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म चंदू चैंपियन भी 14 जून को रिलीज होने जा रही हैं। बता दें इमरजेंसी फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देनेवाली हैं कंगना। 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाया था। इसी घटना पर फिल्म आधारित हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन भी अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म में अनुपम खेर विपक्षी नेता जेपी नारायण के किरदार में दिखाई देनेवाले हैं, तो वहीं श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की किरदार में दिखेंगे और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद सोमन दिखाई देनेवाले हैं।