18 w - çevirmek

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज षष्ठी तिथि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन।
मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और विजय का संचार होता है। यह दिन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैं सरोजनीनगर सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मां भगवती आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माता दी! 🙏

image
18 w - çevirmek

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की शानदार उपलब्धि! 🏆

ताइवान में आयोजित Nantou Sun Moon Lake International Pole Vault Invitational 2026 में अकादमी की प्रतिभाशाली एथलीट नीतिका आकरे ने 3.95 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है और यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा का परिणाम है।

image
18 w - çevirmek

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर बढ़ाया प्रदेश का मान!

ताइवान में आयोजित Nantou Sun Moon Lake International Pole Vault Invitational 2026 में अकादमी के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट देव कुमार मीना ने 5.40 मीटर की शानदार छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया तथा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बराबर किया।

देव कुमार मीना पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
वहीं, एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालिफिकेशन मार्क 5.45 मीटर है, जिसे हासिल करने की दिशा में वे लगातार अग्रसर हैं।

इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर देव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

image
18 w - çevirmek

ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ते कदम… अब केवल 2 दिन शेष!

Khelo India Tribal Games 2026 के भव्य आयोजन का काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। यह राष्ट्रीय महोत्सव देश की जनजातीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं खेल प्रतिभाओं के अद्वितीय समागम का साक्षी बनेगा।

23 मार्च से 4 अप्रैल तक, देखिए संस्कृति की जीवंत झलक और उभरते हुए चैंपियंस का दमखम।

image
18 w - çevirmek

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को तेज धमाके के बाद आदर्श कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें तीन सहरसा के रहने वाले हैं, जबकि एक मजदूर प्रयागराज का रहने वाला है।

image
18 w - çevirmek

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
111 खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश करेगा प्रतिभा और परंपरा का प्रदर्शन
देश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 25 मार्च से 03 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में मध्यप्रदेश के 111 प्रतिभाशाली जनजातीय खिलाड़ी कुल 7 खेल विधाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
#kheloindia #tribalgames #kitg2026 #kheloindiatribalgames #mp

image
18 w - çevirmek

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की दुखद मौत के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि मामले में पहले से आरोप, शिकायतें और दबाव व उत्पीड़न के गंभीर सवाल होने के बावजूद उच्च स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



बाजवा ने यह भी सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री के पास अहम विभाग हैं और जांच राज्य सरकार के अधीन है, तो निष्पक्ष जांच कैसे संभव होगी। उन्होंने मामले में सच्चाई सामने लाने, जवाबदेही तय करने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।

image
18 w - çevirmek

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन सामने आया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

image
18 w - çevirmek

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस के लोकसभा सांसदों ने उन्हें लिखित रूप में पत्र भेजकर इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।
सांसदों ने पत्र में यह भी मांग उठाई है कि मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाए ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। लोकसभा के चार कांग्रेस सांसदों द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

image

image